MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही MP बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित करेगा। रिजल्ट से पहले बोर्ड एक नोटिफिकेशन जारी करेगा और परिणाम की तारीख बताएगा। इस स्थिति में जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा दी है, उन्हें अपनी रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहना चाहिए। आपको यह भी सूचित किया जाता है कि छात्रों को अपनी एडमिट कार्ड जरूर रखना चाहिए क्योंकि यह रिजल्ट देखने में मदद कर सकती है।
2025 में परीक्षा कब हुई थी?
इस साल 2025 की MP बोर्ड परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में भाग लिया। इनमें से 9 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए और 7 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई थी और 19 मार्च तक चली थी, वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चली थी।
रिजल्ट कब आएगा?
पिछले साल 2024 में परिणाम 24 अप्रैल को घोषित हुआ था। यानी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 24 अप्रैल को जारी किए गए थे। इस साल यानी 2025 में रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि रिजल्ट पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 12 मई के आसपास जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर MPBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 या MPBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे। क्रेडेंशियल्स डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। फिर आप उसे चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करते रहें
आपको हमेशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी चेक करते रहनी चाहिए। अगर कोई रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन आता है तो उसे ध्यान से पढ़ें और समय पर अपना रिजल्ट चेक करें। इससे आप किसी भी प्रकार की जानकारी से पीछे नहीं रहेंगे।