HomeराजनीतिPahalgam Attack: क्या भारत पाकिस्तान के खिलाफ अलग रणनीति अपनाएगा? जानिए क्या...

Pahalgam Attack: क्या भारत पाकिस्तान के खिलाफ अलग रणनीति अपनाएगा? जानिए क्या हैं गुप्त योजनाएँ

 Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिका ने शुरू से ही भारत का समर्थन किया है। खास बात यह है कि जब हमला हुआ उस वक्त अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत में ही मौजूद थे। उनके भारत में होने को कूटनीति की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिका की तरफ से यह साफ संदेश है कि वह आतंक के खिलाफ भारत के साथ है।

अमेरिका ने दी संयम बरतने की सलाह

जेडी वेंस ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत जवाबी कार्रवाई करते समय संयम बरते और क्षेत्रीय संघर्ष को टालने की दिशा में काम करे। उन्होंने पाकिस्तान से भी उम्मीद जताई कि वह भारत के साथ मिलकर आतंकवादियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में सहयोग करेगा। जेडी वेंस का यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह सीधे तौर पर पाकिस्तान को उसकी जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

 Pahalgam Attack: क्या भारत पाकिस्तान के खिलाफ अलग रणनीति अपनाएगा? जानिए क्या हैं गुप्त योजनाएँ

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया करारा संदेश

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत हर एक आतंकी कार्रवाई का जवाब देगा और वह भी सटीक और करारा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग सोचते हैं कि कायरता से वो जीत जाएंगे उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि यह नरेंद्र मोदी का भारत है और बदला जरूर लिया जाएगा। अमित शाह के इस बयान के बाद दुनिया भर के नेता सक्रिय हो गए हैं और भारत से संपर्क साध रहे हैं।

दुनिया भर से आ रही सलाहें और चेतावनियां

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर की सरकारें चिंतित हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बातचीत की। उन्होंने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा कि वह जांच में सहयोग करे और तनाव कम करने की दिशा में काम करे। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र चीन और यूएई जैसे देश भी भारत और पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

भारत के कड़े फैसले से पाकिस्तान में हड़कंप

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। सबसे पहले भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द किया जिससे पाकिस्तान को गंभीर नुकसान होने वाला है। इसके बाद सभी पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को भारत से निष्कासित कर दिया गया। एयरस्पेस बंद कर दी गई और अटारी-वाघा बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया। जवाब में पाकिस्तान ने शिमला समझौता सस्पेंड कर दिया। इन कदमों से यह साफ है कि भारत अब कूटनीति और ताकत दोनों से जवाब देने की राह पर है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular