HomeराजनीतिPM Modi foreign visit: त्रिनिदाद की धरती पर पीएम मोदी का धमाका,...

PM Modi foreign visit: त्रिनिदाद की धरती पर पीएम मोदी का धमाका, तकनीक से लेकर खेती तक हुए ऐतिहासिक समझौते

PM Modi foreign visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों की यात्रा पर हैं और इस दौरान वे त्रिनिदाद और टोबैगो भी पहुंचे। यह यात्रा ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि पिछले 25 वर्षों में यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस देश की द्विपक्षीय यात्रा पर गया है। पीएम मोदी का पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचना न सिर्फ राजनयिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा बल्कि इससे भारत और त्रिनिदाद के लोगों के बीच भावनात्मक रिश्ता भी और गहरा हुआ है

प्रधानमंत्री मोदी और त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के बीच हुई वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच छह बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मास्युटिकल्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्वास्थ्य, कृषि और सार्वजनिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने के लिए हैं। इसके अलावा दोनों देशों ने रक्षा, क्षमता निर्माण और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं पर भी चर्चा की।

प्रवासी भारतीयों के लिए बड़ी घोषणा

इस यात्रा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण पहल यह रही कि भारत ने त्रिनिदाद और टोबैगो में बसे भारतीय मूल के छठी पीढ़ी के लोगों को OCI (ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया) कार्ड की पेशकश की। यह कदम उन भारतीयों के लिए एक सम्मान की तरह है जो दशकों पहले इस देश में आकर बसे थे और आज भी भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं।

सांस्कृतिक और खेल क्षेत्र में भी सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देशों के बीच तकनीक, हेल्थकेयर, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि अनुसंधान में संभावनाएं हैं। साथ ही योग, खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस यात्रा में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए कई कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है।

दोनों नेताओं ने आपसी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इसमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक विषय शामिल थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देश एकजुट होकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने त्रिनिदाद की सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया और उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया जिसे पीएम बिसेसर ने स्वीकार कर लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular