HomeमनोरंजनSquid Game Season 3: स्क्विड गेम 3 का काउंटडाउन शुरू! जानिए भारत...

Squid Game Season 3: स्क्विड गेम 3 का काउंटडाउन शुरू! जानिए भारत में कितने बजे से देख पाएंगे पूरी सीरीज

Squid Game Season 3: नेटफ्लिक्स की चर्चित कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ एक बार फिर दर्शकों की सांसें रोकने आ गई है। सीजन 1 और 2 ने दुनियाभर में तहलका मचाया था और अब सीजन 3 की घोषणा ने फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंचा दी है। यह सीजन 27 जून को रिलीज हो रहा है। खास बात यह है कि इस बार भी खून और धोखे से सजी कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स ने इसे लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, “Good Looks, Good Looks and Good Looks (Can Kill)”। यानी खूबसूरती भी जानलेवा हो सकती है। सीजन 3 को भारत में 12:30 बजे दिन में देखा जा सकेगा और इसके सभी 6 एपिसोड एक साथ रिलीज किए जाएंगे।

गेम वही है पर दांव और भी बड़ा

इस सीजन की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। गी-हुन अपने सबसे अच्छे दोस्त जंग-बे की मौत से टूट चुका है। फ्रंटमैन ने खुद गी-हुन के सामने उसकी हत्या कर दी थी। गी-हुन अब अंदर से पूरी तरह बिखर चुका है लेकिन खेल फिर भी नहीं रुकता। अब उसे एक बार फिर उसी खतरनाक गेम में उतरना है लेकिन इस बार दांव और भी बड़ा है। उसका मकसद अब सिर्फ जिंदा रहना नहीं है बल्कि इस खूनी खेल के पीछे के असली चेहरों को बेनकाब करना है।

पुराने चेहरे और नई चालें: स्टारकास्ट में बड़ा धमाका

सीजन 3 की स्टारकास्ट में कई पुराने चेहरे लौटे हैं तो कई नए किरदार भी कहानी में रोमांच बढ़ाएंगे। ली जंग-जे फिर से गी-हुन के रूप में नजर आएंगे। वहीं ली ब्युंग-हुन एक बार फिर फ्रंटमैन के रूप में डर का चेहरा बनेंगे। इसके अलावा यिम सी-वॉन, कांग हा-नयूल, पार्क सुंग-हून जैसे नए किरदार इस बार गेम को और खतरनाक बनाएंगे। हर प्लेयर की अपनी अलग कहानी है और यही इस सीजन को और भी दिलचस्प बनाता है।

हर कदम पर मौत है तैयार: गेम का नया अंदाज

स्क्विड गेम का तीसरा सीजन सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी डराता है। हर राउंड में नया ट्विस्ट है और इस बार गेम में टेक्नोलॉजी का भी जबरदस्त इस्तेमाल दिखेगा। कैमरा, ट्रैकिंग सिस्टम और AI के जरिए हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। यानी एक गलती और मौत पक्की। गी-हुन को न सिर्फ दुश्मनों से बल्कि खुद से भी लड़ना होगा। यह सीजन दिखाता है कि कभी-कभी सबसे बड़ा दुश्मन आपका अपना डर होता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गी-हुन इस बार इस गेम को मात दे पाएगा या वह भी इसका शिकार बन जाएगा। क्या वह फ्रंटमैन को बेनकाब कर पाएगा या सिस्टम ही उसे निगल जाएगा? दर्शकों को इस बार और भी ज्यादा गहरा संघर्ष, धोखा और अनिश्चितता देखने को मिलेगी। यह सीजन न सिर्फ थ्रिल देता है बल्कि इंसान की कमजोरियों और लालच की कहानी भी बयां करता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular