HomeमनोरंजनThe Great Indian Kapil Show 3: नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल...

The Great Indian Kapil Show 3: नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो तीसरा सीजन! शो में आम जनता को मिलेगा रेड कार्पेट पर चमकने का मौका

The Great Indian Kapil Show 3: देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं और इस बार उनका शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इस शो को अब नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा जिससे आप अपनी टेंशन भूलकर जमकर हंस सकते हैं। इस सीजन में सिर्फ हंसी नहीं बल्कि दर्शकों को मंच पर आने का मौका भी मिलेगा। मेकर्स ने इस बार शो में दर्शकों के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया है ताकि उनकी भी प्रतिभा सामने आ सके।

फैंस के लिए सुनहरा मौका

अगर आप कपिल शर्मा का शो देखकर सोचते हैं कि आप भी लोगों को हंसा सकते हैं या मनोरंजन कर सकते हैं तो यह मौका आपके लिए है। इस बार कपिल शर्मा के शो में एक नया सरप्राइज लाया गया है। इस बार स्टेज सुपर फैंस के लिए खोला जा रहा है। अगर आपके पास जबरदस्त डांस मूव्स हैं या कोई अनोखा टैलेंट है या फिर आपके पास ऐसा स्किल है जो सबसे अलग है तो आप भी इस मंच का हिस्सा बन सकते हैं।

शो का हिस्सा बनने के लिए आपको केवल तीन आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आपको @netflix_in और @thegreatindiankapilshow को फॉलो करना होगा। इसके बाद आपको अपने टैलेंट का एक मिनट का वीडियो बनाना होगा और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करना होगा। साथ ही आपको @thegreatindiankapilshow को टैग करना होगा और #HarFunnyvaarBadhegaParivaar और #thegreatindiansuperfan का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा आपको अपना नाम शहर का नाम और यह बताना होगा कि आपको द ग्रेट इंडियन कपिल शो क्यों पसंद है।

21 जून से धमाल की शुरुआत

कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन 21 जून से शुरू होने जा रहा है जिसमें कपिल शर्मा के साथ अर्चना पूरन सिंह सुनील ग्रोवर कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा शामिल होंगे। यह शो हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। जैसे ही लोगों को इस शो के नए अंदाज के बारे में पता चला वे बहुत उत्साहित हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि जब आम लोग अपनी खास प्रतिभा के साथ इतने बड़े मंच पर आएंगे तो कितना धमाल मचेगा।

अब तक कपिल शर्मा शो पर सिर्फ सेलेब्रिटी आते थे लेकिन इस बार आम जनता को भी मौका मिल रहा है। उनकी कला उनका टैलेंट और उनकी मेहनत का जलवा पूरे देश के सामने होगा। यह देखना वाकई मजेदार होगा कि कैसे लोग अपनी अनोखी प्रतिभा के साथ कपिल शर्मा के मंच पर धूम मचाते हैं और सबका दिल जीतते हैं। इस पहल से ना सिर्फ लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि देशभर की छुपी हुई प्रतिभाओं को एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular