*तिरोड़ी महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक गौरव सिंह पारधी*

तिरोड़ी/कटंगी। कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन से लेकर किसानों की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। तिरोड़ी में महाविद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया, वहीं कटंगी कृषि उपज मंडी में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
*विधायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल विकास पर ध्यान देने का संदेश*
वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, तिरोड़ी में आयोजित प्रवेश उत्सव, दीक्षारंभ कार्यक्रम एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक श्री गौरव सिंह पारधी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा के साथ कौशल एवं व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने विद्यार्थियों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप नए कौशल सीखने और बेहतर करियर के लिए स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके द्वारा रखी गई मांगों के निराकरण के लिए उचित पहल करने की बात कही।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री सुरेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष तिरोड़ी श्री अविनाश देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहकर श्री योगेश सोनवाने, सरपंच प्रतिनिधि तिरोड़ी श्री फिरोज खान, श्री मिहिर त्रिवेदी, पूर्व सरपंच श्री विजय कपगते, भाजपा महामंत्री श्रीमती पूजा मिहिर त्रिवेदी, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सविता चौहान, सरपंच श्री जागेश डहरवाल, श्री राजा ठाकुर, श्री घांसी बिसेन, प्राचार्य श्री पवन सोनी सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*विधायक पारधी ने 34 लाख की लागत से बनने वाले कृषि उपज मंडी के नवीन भवन का किया भूमिपूजन*
कृषि उपज मंडी कटंगी के नवीन भवन के भूमिपूजन समारोह में विधायक श्री गौरव सिंह पारधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री पारधी ने नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नवीन भवन का निर्माण करीब 34 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
भूमिपूजन के बाद विधायक ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किसानों एवं मंडी से जुड़े लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विषयों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक समस्याओं के निराकरण के लिए पहल करने की बात कही।
*किसानों की सुविधा और मंडी व्यवस्था में सुधार पर रहेगा जोर*
विधायक श्री पारधी ने कहा कि कृषि उपज मंडी किसानों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है, जहां किसान अपनी मेहनत से तैयार की गई उपज लेकर पहुंचते हैं। मंडी में आने वाले किसानों को अपनी उपज के विक्रय, उचित सुविधाओं, बैठने, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सुधार एवं सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी की व्यवस्थाओं को किसानों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
भूमिपूजन समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सभापति श्रीमती केशर बिसेन, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती धर्मकला कामराज देशमुख, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मेष देशमुख, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती भागेश्वरी तुरकर, श्री ईश्वरी प्रसाद बिसेन, श्री राजकुमार तरवरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री भोजराज देशमुख, मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री सौरभ ठाकरे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। तिरोड़ी से आशीष मंडलेकर की खबर

