16 Mar 2025, Sun

युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन।

युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन।

सागर

सागर / स्वतंत्रा के आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के के मुख्यातिथ्य में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण कर की गई। पुण्य स्मरण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस नरयावली विस.अध्यक्ष राजा बुन्देला, रवि उमाहिया, एड.वीरेन्द्र चौधरी, अभिनंदन दुबे आदि ने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में जयदीप तिवारीअबरार सौदागर, हर्षित तिवारी, सत्यम सिंह,मुकेश सूर्यवंशी, सलमान खान,पवन राय, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *