HomeMost Popularविधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में सीतेकसा-कुड़वा डैम के गेट खुले,...

विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में सीतेकसा-कुड़वा डैम के गेट खुले, नदी किनारे गांवों को मिलेगी राहत

*विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में सीतेकसा-कुड़वा डैम के गेट खुले, नदी किनारे गांवों को मिलेगी राहत*

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

 

गोरेघाट/तिरोड़ी। रविवार को विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में बावनथड़ी नदी पर निर्मित सीतेकसा-कुड़वा डैम के गेट खोले गए। इसके तहत राजीव सागर बांध के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र से बावनथड़ी नदी में पानी प्रवाहित किया गया। इस निर्णय से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के नदी किनारे स्थित ग्रामों में पेयजल संकट सहित अन्य जल संबंधी समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है।

 

जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा राजीव सागर बांध के मुख्य द्वार (रेडियल गेट) खोलकर बावनथड़ी नदी में लगभग छह एमसीएम पानी छोड़ा गया। इससे नदी तटवर्ती क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ेगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

मध्यप्रदेश के हिस्से का पानी पहली बार हो रहा प्रवाहित – गौरव पारधी

 

इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि आज सभी ने मिलकर जनहित को ध्यान में रखते हुए सीतेकसा-कुड़वा डैम के गेट खोले हैं। उन्होंने कहा कि यह लगभग पहली बार है कि मध्यप्रदेश के हिस्से का पानी नदी में प्रवाहित किया गया है। इस पहल से नदी से जुड़े क्षेत्रों के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा पेयजल संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी।

 

ग्रामीणों और किसानों से बरतने को कहा गया विशेष सावधानी

 

प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे ग्रामीणों एवं किसानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोगों को नदी के तट एवं तल के पास अनावश्यक रूप से न जाने, मवेशियों को नदी में न ले जाने तथा मोटर पंप और अन्य सामग्री नदी किनारे न रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से बावनथड़ी नदी से जुड़े कई गांवों में जल उपलब्धता बेहतर होगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश सोनवाने, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सोनावाने, संजय गोपाले, जनपद सदस्य दीपेश पुष्पतोड़े, एसडीएम के.सी. ठाकुर सहित राजीव सागर परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्रहित में महत्वपूर्ण बताते हुए नदी किनारे बसे ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ पर विश्वास व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular