HomeMost Popularराजीव सागर बांध के खोले गए गेट, 150 क्यूसेक छोड़ा गया...

राजीव सागर बांध के खोले गए गेट, 150 क्यूसेक छोड़ा गया पानी

राजीव सागर बांध के खोले गए गेट, 150 क्यूसेक छोड़ा गया पानी

सुशील उचबगले की रिपोर्ट 

गोरेघाट तिरोड़ी 

विगत कुछ दिनों से किसानों ने मांग रखी थी कि नदी के किनारे गांव की खेती सूखने की कगार पर है और पीने के पाने की भी समस्या बनी हुई है प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था जिससे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किसान धरने पर बैठने वाले थे। मगर कटंगी खैरलांजी के विधायक श्री गौरव सिंह पारधी ने गत दिवस पूर्व क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया गया था कि राजीव सागर डैम का पानी शीघ्र ही नदी में छोड़ा जाएगा। जिससे विधायक महोदय द्वारा अधिकारियों से बैठक की गई और विधायक महोदय ने किसानों को आश्वासन दिया था कि 5 मई को दोपहर तक गेट खोल दिए जायेंगे। आज विधायक स्वयं उपस्थित रहकर राजीव सागर बांध के खुलवाएं और बांध का पानी नदी में छोड़ दिया गया है, जिससे नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिल सकेगा साथ ही, नहर में भी निरंतर रूप से पानी प्रवाहित हो रहा है और नहर पर आश्रित किसानों को भी सिंचाई हेतु पूरा पानी उपलब्ध कराने का सतत प्रयास जारी है।

दर्जनों गांव को इसका मिलेगा लाभ

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव सागर बांध के गेट खोलने से ग्राम भोड़की,बड़पानी, दिग्धा, अंजनबिहारी, बम्हनी, बोनकट्टा, हरदोली, टेकाडी, पुलपुट्टा छतेरा तथा महाराष्ट्र के चिखली, देवनारा, आदि गांव में पानी मिलेगा। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ग्राम छतेरा तक पानी पहुंचने के बाद राजीव सागर बांध के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

oplus_131072

इनका कहना है गत दिवस पूर्व क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया गया था कि राजीव सागर डैम का पानी शीघ्र ही नदी में छोड़ा जाएगा। आज डैम का पानी नदी में छोड़ दिया गया है, जिससे नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिल सकेगा। साथ ही, नहर में भी निरंतर रूप से पानी प्रवाहित हो रहा है और नहर पर आश्रित किसानों को भी सिंचाई हेतु पूरा पानी उपलब्ध कराने का सतत प्रयास जारी है। सभी किसान भाइयों को आने वाली फसल के लिए शुभकामनाएं।

 

गौरव सिंह पारधी

विधानसभा सदस्य, कटंगी-खैरलांजी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular