श्रीमती सैयमोती बाई मरठे पंचतत्व में विलीन
सुशील उचबगले
गोरेघाट/तिरोड़ी
जराहमोहगांव वासियों एव जनप्रतिनिधियों ने दी शोक श्रध्दांजली –जराहमोहगांव कटंगी – क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जराहमोहगांव के पत्रकार एवं भाजपा पूर्व मंडल कटंगी के मिडिया प्रभारी छबि कुमार मरठे की पूज्यनीय माता जी सैयमोती बाई मरठे का आज 6 जून 2026 दिन शनिवार की सुबह 8-20 बजे अस्वस्थता के चलते निधन हो गया/ वे 92वष की थी/इनके निधन से सम्पूर्ण मरार समाज व ग्राम सहित आसपास के ग्रामो में शोक की लहर व्याप्त है/दोपहर 2-30बजे संगे सम्बंधित रिस्तेदारो ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में स्थानीय मुक्तिधाम में श्रीमती सैयमोती बाई मरठे दाह संस्कार किया गया । इस मौके पर ग्रामीणों ने शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच व जिला मरार माली समाज बालाघाट के जिला प्रतिनिधि नोकेन्द सिंगनदुपे ने श्रीमती सैयमोती बाई मरठे के जीवन शैली पारिवारिक कार्यों को गिनाते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की गई । शोक सभा की कड़ी में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रविकांता महेश बोरकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मरार माली समाज वारासिवनी के अध्यक्ष अशोक मरार परमानंद नागफासे मरार माली समाज जराहमोहगांव के अध्यक्ष नीलम चंद पंजरे सचिव डॉ उत्तम प्रसाद मानेसर ने भी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए। कुछ वर्ष पूर्व से लंबी बीमारी से ग्रसित होने के कारण उन्होंने इस नश्वर दुनिया को अलविदा कह दिया 6 जून 2026 दिन शनिवार को वे सैकड़ो जन समुदाय की मौजूदगी में पंचतंत्र में विलीन हुए श्रीमती मरठे के निधन पर पुत्र पत्रकार छबि कुमार मरठे ने मुखाग्नि दी। साथ ही ग्रामीण जन समुदाय वरिष्ठ नागरिक व गांव गांव से पहुंचे सगे संबंधियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई /तथा श्रीमती मरठे के निधन उपरांत दुखी पुत्र पत्रकार छबि कुमार मरठे व मरठे परिवार को ढांढस बंधाया
