SDM ने की टीकाकरण की अपील

SDM कंटगी ने अनुभाग के सभी नागरिकों से अपील की है कि वह ऐसे बच्चे जो जन्म से लेकर 5 वर्ष तक आयु के हैं उन्हें जीवन रक्षक टीकाकरण के निर्धारित डोस अनिवार्य रूप से लगवाएँ इसके लिए नागरिक अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुँच कर लगातार चलने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों को लेजा कर टीकाकरण लाभ सुनिश्चित करें तथा स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र नीव को मज़बूत करने में अपना योगदान देवें
जन जागरुकता रथ लोगों को देगा टीका करण की जानकारी
UNISEF के माध्यम से जन जागरूकता रथ संचालन किया जा रहा है जो विभिन्न स्थानों पर पहुँच कर नागरिकों को टीका करण की जानकारी दे रहा है अतः SDM विजय सिंह यादव ने सभी नागरिकों से अपील की है की रथ के माध्यम से दी जाने वाली सूचनाओं को ग्रहण कर टीका करण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देवेंं

