HomeMost Popularकुड़वा कॉलोनी के शिव मंदिर में पिछले चार दिनों से नाग सांप...

कुड़वा कॉलोनी के शिव मंदिर में पिछले चार दिनों से नाग सांप का डेरा

कुड़वा कॉलोनी के शिव मंदिर में पिछले 4 दिनों से नाग सांप का डेरा

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

 

गोरेघाट तिरोड़ी

ग्राम कुड़वा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पिछले चार दिनों से नाग सांप की मौजूदगी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मंदिर परिसर में नाग सांप दिखाई देने की जानकारी सामने आने के बाद लोगों में कौतूहल का माहौल है।

वहीं, मंदिर की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे मन्नू बिरमगड़े, पंडित संजय शुक्ला, श्री कोदूलाल डहेरिया पिछले कई दिनों से बिना किसी मजदूरी के निःस्वार्थ भाव से मंदिर की सेवा कर रहे हैं। वे नियमित रूप से मंदिर परिसर की साफ-सफाई और देखरेख में जुटे हुए हैं।

मन्नू बिरमगड़े ने मंदिर में नाग सांप की लगातार मौजूदगी की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। शिव मंदिर में नाग सांप के दिखाई देने से लोग इसे लेकर उत्सुकता जता रहे हैं।

oplus_131072

मंदिर की साफ-सफाई और देखरेख में मन्नू बिरमगड़े द्वारा किए जा रहे निःस्वार्थ योगदान की भी चर्चा हो रही है। बिना किसी मजदूरी की अपेक्षा के धार्मिक स्थल की सेवा करना उनकी सेवा भावना को दर्शाता है।

ग्रामीणों से अपील है कि नाग सांप के पास जाने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें। उसकी सुरक्षित निकासी के लिए प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम या वन विभाग से संपर्क किया गया मगर पठार में प्रशिक्षित कोई भी नहीं है जो इस सर्प का रेस्क्यू कर सके। फिलहाल लोगों का ताता लगा हुआ है और लोग इसे भगवान शिव का भक्त समझ पूजा कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular