HomeMost Popularगांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत गोरेघाट में चला स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत गोरेघाट में चला स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत गोरेघाट में चला स्वच्छता अभियान

 

गोरेघाट तिरोड़ी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत गोरेघाट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया उसके पश्चात स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान पंचायत परिसर, सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे और गंदगी को हटाया गया।

oplus_131074

स्वच्छता अभियान में पंचायत के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मिलकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखें और कचरा इधर-उधर न फेंकें।

 

ग्राम पंचायत की ओर से ग्रामीणों को स्वच्छता को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। स्वच्छ वातावरण से गांव को साफ-सुथरा रखने के साथ ही स्वस्थ एवं सुंदर ग्राम की दिशा में भी सकारात्मक कदम बढ़ाया जा सकता है।

 

महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। उनकी जयंती पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी स्वच्छता बनाए रखने और अपने गांव को साफ-सुथरा रखने में निरंतर सहयोग करने की बात कही।

ग्राम पंचायत गोरेघाट में आयोजित इस अभियान से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। इस कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता जामुनपाने, युवराज संग्रामे सचिव, मुकेश जामुनपाने, कमलेश सोनगढ़े, नंदकिशोर जामुनपाने, मदन बेलखड़े, अनिल बिटले, छोटु कोरड़े, हरिलाल उचबगले, केवल डोंगरे, छाया जैतवार, किरण जामुन पाने, प्रेमलता समरगढे , गौरा उइके सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular