*जि.पं. क्षेत्र क्र. 18 में बढ़ी सियासी सरगर्मी, युवा नेता मिथलेश नगपुरे की चुनावी तैयारी तेज*
**गांव-गांव जनसंपर्क और चौपाल के जरिए बना रहे पकड़, समर्थकों में उत्साह*

क्षेत्र क्रमांक 18 में आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में युवा नेता मिथलेश नगपुरे की सक्रियता लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, जिसे उनकी भावी चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी और तस्वीर के अनुसार, नगपुरे इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क, रात्रि चौपाल और सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार शिरकत कर रहे हैं। बीती शाम एक ग्राम में आयोजित बैठक में उन्होंने मंच से ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और महिला मतदाता मौजूद रहे और उनकी बातों को ध्यान से सुना।
स्थानीय लोगों से चर्चा में सामने आया कि नगपुरे लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका फोकस सड़क, पानी, शिक्षा और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर है। वे सीधे तौर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का आश्वासन दे रहे हैं। उनकी यही सरल और जमीन से जुड़ी कार्यशैली उन्हें अन्य दावेदारों से अलग बनाती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मिथलेश नगपुरे एक युवा चेहरे के रूप में उभर रहे हैं। युवा मतदाताओं में उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है। बैठकों में उनकी मौजूदगी और जिस तरह ग्रामीण उन्हें घेर कर अपनी बात रख रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि वे चुनावी मैदान में गंभीर दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं।
हालांकि अभी तक उन्होंने औपचारिक रूप से किसी पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनकी सक्रियता और समर्थकों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत दे रही है कि जि.पं. क्षेत्र क्र. 18 का चुनाव इस बार काफी रोचक होने वाला है।
नवरात्रि🚩के पावन अवसर पर खैरलांजी,खुर्सीपार,अतरी, नोनसा,घोटी,मोहाड़ी,भेंडारा एवं अन्य सभी 14 गावो के 18 मंचो पर गरबा,देवी जागरण,आर्केस्ट्रा, शायरी जैसे अनेकों कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया,सभी ग्राम वासियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया 🙏और माता रानी की कृपा आप सभी पर बनी रहे ऐसी कामना कर रहे, ।।जय अंबे जय शेरावाली।।आपका युवा साथी मिथलेश नगपुरे खैरलांजी।

