*बैठक में दिए निर्देशों का पालन न होने पर हुई वेतन राजसात करने की कार्रवाई*

*राजस्व एवं पंचायत विभाग की बैठकों में दिए थे एसडीएम ने निर्देश*
एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव के द्वारा विगत दिवसों में चरणबद्ध राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली गई थी जिसमें एसडीएम के द्वारा सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं पर अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे परंतु कुछ कर्मचारियों के द्वारा बैठकों में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया जिसके चलते सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न आयामों में अपेक्षित प्रगति न होने से संबंधित लापरवाह कर्मचारियों के वेतन राजसात करने के निर्देश एसडीएम ने तहसीलदार व जनपद सीईओ को दिए हैं
*राजस्व एवं पंचायत सहित कुछ कुल आठ कर्मचारियों के तीन-तीन दिन का वेतन हुआ राजसात*
एसडीएम विजय यादव के द्वारा राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग की विशेष समीक्षा की गई थी जिसके अंतर्गत पटवारीयों को फार्मर रजिस्ट्री फसल गिरदावरी ,बायोमेट्रिक ई केवाईसी, नक्शा तरमीन नामांतरण पटवारी के प्रकरणों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करना, सेल्फ रजिस्ट्रेशन के प्रतिवेदन ,सीएम हेल्पलाइन, राजस्व वसूली के लिए अतिक्रमणों के प्रकरण तैयार करना अन्य महत्वपूर्ण राजस्व लक्ष्यौं की पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया था परंतु लगभग 1 सप्ताह का समय गुजर जाने के बाद भी कुछ पटवारी जिनमें शिवांशु मिश्रा ,गौरव तिवारी, प्रदीप शर्मा ,प्रहलाद कमरे एवं कमलेश भगत के द्वारा निर्देशों का पालन न करते हुए फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं फसल गिरदावरी में अपेक्षित कार्य नहीं किया जिसके चलते एसडीएम ने तहसीलदार तिरोड़ी को उपरोक्त पटवारीयों का माह सितंबर का 3-3 दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए हैं
वहीं पंचायत विभाग के अंतर्गत भी एसडीएम के द्वारा सभी ADO व PCO की बैठक लेते हुए लंबित सीएम हेल्पलाइनों, एवं मुख्य रूप से 100 दिवस से अधिक की लंबित सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई जिसमें मुख्य रूप से नल जल योजना ,पीएम आवास, पंचायत में साफ सफाई संबंधी सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई जिसमें पंचायत सचिवों के द्वारा लापरवाही पूर्ण कार्य किया गया एवं लंबित सीएम हेल्पलाइनों को बंद नहीं कराया गया एसडीएम ने ऐसे लापरवाह तीन सचिवों अजीत बोरकर, खिलेंद्र भारती एवं विपिन हरिनखेडे के विरुद्ध तीन-तीन दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश जनपद सीईओ कटंगी को दिए

