Homeताजा खबरेसेवा संकल्प शिविर में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा संकल्प शिविर में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, जर्जर स्कूल भवन से लेकर स्वास्थ्य और राशन वितरण और अवैध शराब की शिकायतें पहुंचीं

जबलपुर बरगी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बरगी के भीमराव अंबेडकर भवन में जनसमस्या निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत अधिकारियों के दल के साथ शिविर में पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों को पूरक आहार वितरित किया गया। इसके बाद अपर कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगी का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन करीब 70 वर्ष पुराना और जर्जर है, इसके बावजूद इसी भवन में विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी है। अपर कलेक्टर ने मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

 स्वास्थ्य केंद्र और राशन वितरण अवैध शराब की शिकायतें पहुंचीं

ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरगी में डॉक्टर और नर्सों की समय पर उपलब्धता नहीं होने की शिकायत की। अस्पताल के रेफरल सेंटर बनकर रह जाने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इस पर अपर कलेक्टर ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इंदिरा नगर मंगसी क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर समय पर खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आई। अपर कलेक्टर ने नियमित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों पर बरगी तहसीलदार और संबंधित सरपंचों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने एकजुट होकर शिकायत की बेचने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अपर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचे और आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular