HomeMost Popularराजीव सागर बांध से पानी नहीं मिलने के कारण किसानों ने किया...

राजीव सागर बांध से पानी नहीं मिलने के कारण किसानों ने किया धरने पर बैठने का ऐलान 

राजीव सागर बांध से पानी नहीं मिलने के कारण किसानों ने किया धरने पर बैठने का ऐलान

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

गोरेघाट तिरोड़ी

पठार क्षेत्र में इन दोनों अल्प वर्षा से किसानों की खेती नहीं लग पाई है और कहीं लगी है तो वहां फसल सूख रही है इस वर्ष बारिश कम होने के कारण किसानों को खेती करना भारी महंगा पड़ रहा है पठार क्षेत्र में राजीव सागर बांध परियोजना जो 2014 से लगातार किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा था मगर इस वर्ष कम बारिश होने की वजह से किसानों को पानी नहीं दिया गया है जिससे आक्रोशित पठार क्षेत्र के किसान ग्राम पंचायत कुड़वा गोरेघाट अंबेझरी के दर्जनों गांव के किसानों ने राजीव सागर बांध की मुख्य नहर पर एक दिन का धरना प्रदर्शन कर नहर शुरू करने की मांग की है जो दिनांक 8 अगस्त 2026 को होगी इसमें गुलाबचंद कुम्हरे भूतपूर्व सरपंच ने बताया कि इस वर्ष किसानों ने खेती नहीं लगा पाए हैं इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि राजीव सागर बांध का पानी नहर से छोड़ जाए ताकि सभी किसानों को पानी मिल सके क्योंकि पानी नहीं मिलने के कारण और बारिश कम होने के कारण किसानों ने जो धान का रोपा लगाया है वह सूख रहा है और जमीन में दरारे पड़ गई है अगर राजीव सागर का बांध का पानी नहीं छोड़ा गया तब अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा अगर इस समय किसानों की फसल नहीं लग पाई तो बाद में राजीव सागर बांध का पानी देने से क्या फायदा। इसी प्रकार ग्रीष्म ऋतु में भी पानी नहीं देने की बात की गई थी मगर आखरी तक नहर का पानी दिया गया जिससे किसानों ने फसल नहीं लगाए जिससे किसान बहुत आक्रोशित है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular