HomeMost Popularसावरगांव को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने ग्रामीणों की पहल, जुआ खेलते चार...

सावरगांव को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने ग्रामीणों की पहल, जुआ खेलते चार गिरफ्तार

सावरगांव को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने ग्रामीणों की पहल, जुआ खेलते चार गिरफ्तार

 

तिरोड़ी। ग्राम सावरगांव को शराब, नशे एवं अपराध से मुक्त बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी तिरोड़ी द्वारा 9 सितंबर से ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है और ग्रामीण आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे रहे हैं।

 

इसी क्रम में 12 सितंबर की रात सावरगांव में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना जागरूक ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जुआ रेड की कार्रवाई की। कार्रवाई में सुरेन्द्र पिता साधुलाल नगपुरे (48), रामेश्वर पिता रमेश नेवारे (27), रंजीत पिता राजू रनगिरे (25) एवं संजय पिता मानिकराम उदापुरे (35), सभी निवासी सावरगांव, को ताश के 52 पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गया।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 16,870 रुपये नगद एवं तीन मोबाइल, कुल 46,870 रुपये का मशरूका जब्त किया। मामले में अपराध क्रमांक 235/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई में ग्रामीणों की जागरूकता और सहयोग महत्वपूर्ण रहा। ग्रामवासियों ने गांव में किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का संकल्प लिया है। थाना पुलिस ने भी नशे, अवैध शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular