*एसडीएम ने किया बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण*
*

*लगातार अवकाश की वजह से दर्ज 46 बच्चों के विरुद्ध उपस्थित मिले मात्र 14*
रविवार दोपहर 12:00 अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव के द्वारा अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय हॉस्टल में कुल दर्ज 46 बच्चों के विरुद्ध मात्र 14 बच्चे ही उपस्थित मिले क्योंकि सप्ताह में लगातार अवकाश होने की वजह से बच्चे अपने घरों को चले गए थे
सर्वप्रथम एसडीएम विजय यादव ने बच्चों के शयन कक्षों एवं शौचालय का निरीक्षण किया जहां साफ-फाई व्यवस्था बेहतर थी एवं बच्चों को मच्छरदानीयां भी बिस्तरों पर लगी हुई थी
*भोजन की गुणवत्ता ठीक ना होने की बच्चों ने की शिकायत*
छात्रावास में निरीक्षण के दौरान एसडीएम में सभी बच्चों को बुलाकर लगभग 2
30 मिनट तक उनसे चर्चा की एवं विभिन्न व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी ली जिस पर बच्चों ने बताया कि भोजन का स्वाद ठीक नहीं रहता है यह और बेहतर होना चाहिए इस पर एसडीएम ने रविवार को बच्चों के लिए निर्मित भोजन को मंगाकर स्वयं उसको खाकर देखा एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि भोजन में स्वाद गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सकता है आगे से इस बात का ध्यान रखें एवं सभी बच्चों को प्रति सप्ताह पूर्ण हाइजीन से बना हुआ मेन्यू के अनुसार ही नाश्ता एवं भोजन सुनिश्चित करेंगे एवं बच्चों के प्रतिदिन प्रयोग में ले जाने वाले बर्तन भी पूर्ण साफ सफाई के बाद ही प्रयोग में ले जाएं एसडीएमसी चर्चा के दौरान
बच्चों ने बताया कि उन्हें खेल की कोई सामग्री हॉस्टल से नहीं मिल रही है इस पर हॉस्टल वार्डन ने बताया कि बजट की अनुपलब्धता की वजह से बच्चों को आवश्यक खेल सामग्री प्रदान नहीं की गई है इस पर एसडीएम ने स्वयं के द्वारा बच्चों को क्रिकेट एवं बैडमिंटन की खेल सामग्री उपलब्ध कराने कराने करने का आश्वासन दिया
*छात्रों से चर्चा कर दिए महत्वपूर्ण अध्ययन संबंधी एवं अन्य करियर टिप्स*
एसडीएम विजय यादव ने कक्षा 09 से 12वीं तक के छात्रों से विस्तृत चर्चा की एवं उन्हें अनुशासन में रहने से लेकर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन करने एवं भविष्य में किस प्रकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें संबंधित टिप्स दिए और बताया की किताबें हमारी सबसे बड़ी मित्र हैं जो यह पूर्ण गारंटी देती हैं कि वह नाहीं केवल आपके भविष्य को बल्कि राष्ट्र के भविष्य को भी सुरक्षित करने की शक्ति सिर्फ पुस्तकों में ही छिपी हुई है एसडीएम ने छात्रों से कहा कि वह अपने माता-पिता के सपनों को इन हॉस्टलों में अनुशासनात्मक रहकर पूर्ण करें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें निरीक्षण में एसडीएम विजय यादव के साथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सी.एस.कुशराम भी उपस्थित रहे उन्होंने भी छात्रों से चर्चा कर उन्हें भविष्यात्मक महत्वपूर्ण अध्ययन संबंधी टिप्स दिए

