*अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत जैव विविधता क्विज का आयोजन*

बिसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल उकवा की छात्रा ने पाया प्रथम स्थान।।अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत जैव विविधता क्विज का आयोजन उत्तर सामान्य वनमण्डल बालाघाट के उत्तर उकवा सामान्य परिक्षेत्र अंतर्गत किया गया। जिसमें बिसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा भाग लिया गया।

सर्वप्रथम छात्रों को परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उकवा सामान्य नितेश धुर्वे द्वारा जैव विविधता का महत्व बताया गया और छात्र छात्राओं की रैली निकालकर पर्यावरण बचाव का संदेश दिया गया। विस्तार एवम अनुसंधान रोपणी उकवा में बच्चो को भ्रमण कराकर रोपण की जानकारी, पौधे की जानकारी तथा रोपणी के कार्य के संबंध में जानकारी दिया गया बच्चे प्राकृतिक वातावरण को देख आनंदित हुए।

उसके उपरांत जैव विविधता क्विज का प्रश्नपत्र छात्रों के द्वारा हल किया गया। सभी छात्रों ने बहुत ही अच्छे तरीके से प्रश्नों को हल किया। प्रतियोगिता में सामिल हुए सभी बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। बच्चो द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रोजेक्ट तैयार किया गया। जिसमे स्टार ग्रुप ने तृतीय, जनरेशन ग्रुप ने द्वितीय तथा आदिशा ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। क्विज में तृतीय स्थान अनुज कटरे, द्वितीय स्थान उन्नति रावते तथा प्रथम स्थान स्वस्ति जैन ने प्राप्त किया जिन्हे ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वधर्म सेवा समिति उकवा के अध्यक्ष श्री जेम्स बारीक, तथा समस्त अधिकारी कर्मचारी उत्तर उकवा सामान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल आयोजन वन परिक्षेत्र उत्तर उकवा सामान्य द्वारा किया गया।
*इनका रहा सहयोग*
नितेश धुर्वे परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उकवा सामान्य, भेजनलाल गौतम परिक्षेत्र सहायक उकवा, हरिराम पटले परिक्षेत्र सहायक पाथरी, एस. एल. कटरे परिक्षेत्र सहायक किनारदा, सचिन पदमें वनरक्षक, राजेश रोकड़े, सदाशिव आमाडारे, कमलेश मसराम, कन्हैया लाल मडावी, ममता मरकाम, सुनीता उईके, परमानंद उइके, राहुल धुर्वे , विवेक पांडे, धम्मदीप रोकड़े, बजारी सिंह ठाकरे तथा समस्त सुरक्षा श्रमिक।
