HomeMost Popular*शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहारों एवं हर घर तिरंगा अभियान...

*शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहारों एवं हर घर तिरंगा अभियान पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

*शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहारों एवं हर घर तिरंगा अभियान पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

तिरोड़ी-दिनांक 7 अगस्त दिन रविवार तिरोड़ी थाने में पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य लोगों की विशेष बैठक थाना प्रभारी चैन सिंह उईके की अध्यक्षता में आयोजित की गई, इसमें आगामी त्योहारों जैसे राखी, मोहर्रम आदि विषयों पर चर्चा की गई इसके पश्चात थाना प्रभारी तिरोड़ी के द्वारा आमजन को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शासन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान मे आमजन को बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

उपरांत तिरोड़ी के जनप्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री फिरोज खान द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान में तिरोड़ी के सामान्य नागरिको से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया, समस्त क्षेत्रवासियों से अपने अपने निवास स्थान पर तिरंगा फहराने की अपील की गई, फिरोज खान द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा उचित मूल्य में शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं डाकघरों में तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया है एवं सभी नागरिक गण झंडे का क्रय कर अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों में फहराएं।

भारतीय जनता पार्टी तिरोड़ी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रत्यूष दुबे द्वारा आम जन से अपील की गई आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत वर्ष इस वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा प्रदर्शित करने का एक उत्तम अवसर हमें प्राप्त हुआ है हमारे देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं सम्मान देने का यह अवसर है सभी आम नागरिक इस अवसर पर अपने मकानों और दुकानों और सार्वजनिक स्थलों में तिरंगा झंडा फहराए एवं भारतीय होने का गौरव महसूस करें, प्रत्युष दुबे द्वारा आम नागरिकों से आग्रह किया गया कि झंडा फहराते समय तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का पूर्ण रुप से विशेष ध्यान रखें।
तिरोडी से अमित जैन की खबर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular