खैरापति मंदिर में 28 मार्च को विशाल देवी जागरण *ब्यूरो रिपोर्ट – जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह शिवनी मध्य प्रदेश मोबाइल 9425175828* शिवनी 14 मार्च 2023 – विगत कई वर्षों से मंगलीपेठ कस्तूरबा वार्ड स्थित मां खैरापति मंदिर में जवारे कलश का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया जाता है। इस कार्यक्रम में सिवनी वासियों सहित अन्य क्षेत्रों के भक्तों द्वारा मनोकामना कलश स्थापित की जाती है। जिसमें मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों का तन मन धन से सहयोग के चलते यह कार्यक्रम होता है। खैरापति मंदिर समिति एवम नवभारत समाचार पत्र ने इस वर्ष विशाल देवी जागरण का संकल्प लिया है। जिसमें समिति के सभी सदस्यों के अनुसार 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार को विशाल देवी जागरण का आयोजन रखा गया है। जिसमें सिवनी जिले के प्रसिद्ध जस गायक ठाकुर रुद्रकांत जो कि पूरे मध्यप्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन्होंने अलग-अलग राज्यों में देवी जागरण के माध्यम से समय-समय पर कार्यक्रम किए हैं। वही सिवनी नगर में कहां लगा दी देर मोरी मैया, देवी गीतों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अशोक अकेला की प्रस्तुति के साथ विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवम धर्म लाभ कमाने का निवेदन किया है। *ब्यूरो रिपोर्ट – जर्नलिस्ट जितेंद्र सिंह शिवनी मध्य प्रदेश मोबाइल 9425175828*