CID BTS Seen: जब भी लोकप्रिय क्राइम शो की बात होती है तो CID सबसे पहले दिमाग में आता है। यह शो 1998 से 2018 तक लोगों को अपने जाल में बांधे रखा। फिर 2024 में इसके दूसरे सीजन की शुरुआत हुई। अब यह शो हर सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को नए एपिसोड के साथ दर्शकों को एंटरटेन करता है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
CID का शो टेलीविजन पर बहुत रोमांचक लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शो कैसे शूट किया जाता है? इसके बैकस्टेज वीडियो और भी ज्यादा दिलचस्प होते हैं। एक इंस्टाग्राम यूज़र सोनू राज जो कि CID के प्रोडक्शन मैनेजर हैं वह इस शो के शूटिंग से जुड़े बहुत से वीडियो अपने पेज पर शेयर करते हैं।
View this post on Instagram
सोनू राज ने एक वीडियो में दिखाया कि सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में ACP Pradyuman की मौत की कहानी चल रही है। इस एपिसोड में एक खलनायक Barbosa ACP Pradyuman को मार डालता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि उस दृश्य को शूट करने के लिए कितनी मेहनत और तैयारी की जाती है।
CID के फॉरेंसिक लैब में डॉ. सलुंके मृत शरीरों की पोस्टमॉर्टम करके सबूत इकठ्ठा करते हैं। सोनू राज के एक वीडियो में डॉ. सलुंके की प्रोफेशनलिज्म को देखा जा सकता है। इसमें वह बारीकी से शव का निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करते हैं।
View this post on Instagram
CID में दया का किरदार बहुत ही फेमस है। उसे शो में दरवाजा तोड़ने के लिए जाना जाता है। एक वीडियो में दया को दरवाजा तोड़ते हुए देखा जा सकता है। यही वही अंदाज है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। दरवाजा तोड़ने का यह सीन शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में भी था।
View this post on Instagram
सोनू राज के इन वीडियो में CID के कलाकार भी एक्शन करते हुए नजर आते हैं। इन वीडियो में यह दिखाया जाता है कि कैसे एक्शन सीन को शूट किया जाता है और कैमरे के सामने जाने से पहले अभिनेता अपनी पूरी तैयारी करते हैं। यह वीडियो दर्शकों को शो के निर्माण की सच्चाई से रूबरू कराते हैं।