HomeमनोरंजनKusha Kapila: लाइमलाइट के पीछे का अंधेरा! कुशा कपिला ने खोली वजन...

Kusha Kapila: लाइमलाइट के पीछे का अंधेरा! कुशा कपिला ने खोली वजन घटाने की असली वजह

Kusha Kapila: पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपने लुक में जबरदस्त बदलाव किए हैं। राम कपूर से लेकर करण जौहर तक का ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में रहा। इसी लिस्ट में अब मशहूर कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री कुशा कपिला का नाम भी शामिल हो गया है। कुशा कपिला का वजन हमेशा से इंटरनेट पर चर्चा का विषय रहा है। हाल ही में उन्होंने काफी वजन घटाकर अपने फैंस को चौंका दिया। उनके इस बदलाव की तारीफ करने वाले भी हैं और आलोचना करने वाले भी। वहीं कुशा ने खुद एक वीडियो में बताया कि उन्होंने इतने कम समय में वजन कैसे कम किया।

कुशा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 21 मिनट का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने वजन घटाने की पूरी कहानी बताई है। इस वीडियो में कुशा ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे का कारण बताया और वजन घटाने के दौरान हुए भावनात्मक और शारीरिक बदलावों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने अपने शरीर को सही तरीके से नहीं समझा और अपने आप को दूसरों की राय से परखा। कुशा ने कहा कि वे खुद को भूखा रखती थीं ताकि लोगों की तारीफ मिल सके, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ।

लोग मुझसे ज्यादा मेरी बॉडी के बारे में बात कर रहे थे – कुशा कपिला

कुशा ने अपने वीडियो में कहा कि ‘पिछले एक महीने से मैं अपने अंदर कई बदलाव महसूस कर रही हूं। इतना कि मैं खुद को पहचान नहीं पा रही थी। मुझे लगता था जैसे मैं खुद नहीं रह गई हूं। मैं खुद को बाहर से देख रही थी और सोच रही थी, ‘क्या यह मैं हूं?’ कई बार ऐसा लगता था कि लोग मुझसे ज्यादा मेरी बॉडी के बारे में बात कर रहे हैं।’ यह एहसास कुशा के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। उन्होंने बताया कि इस वजह से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

भूखी रहकर कम किया वजन, लेकिन बाद में समझ आई बात

कुशा ने बताया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए पहले जिम भी जॉइन किया था जब वे 10वीं में थीं। उस वक्त भी उनका वजन कम हुआ था लेकिन फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगा। वे खुद से संतुष्ट थीं। लेकिन दोस्तों की सलाह पर एक बार फिर वजन कम करने का फैसला किया। इस बार उन्होंने जिम जाने की बजाय अपनी कैलोरी intake को 800-900 तक सीमित कर दिया। उन्होंने खुद को भूखा रखा और तेजी से वजन कम होने लगा। कुशा ने स्वीकार किया कि उस वक्त उन्हें पता नहीं था कि वे अपने शरीर के साथ गलत कर रही हैं। बाद में उन्हें इस बात का अहसास हुआ और उन्होंने सही तरीके से वजन घटाने की शुरुआत की।

सही तरीके से वजन घटाने की नई शुरुआत

अब कुशा ने बताया कि वे अपने वजन को संतुलित रखने के लिए सही खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने फैंस को भी यही सलाह दी कि वजन घटाना हो तो जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सही मार्गदर्शन और धैर्य से ही यह संभव है। कुशा का यह वीडियो लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है कि आत्म-सम्मान और सेहत को समझना जरूरी है। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन केवल बाहरी बदलाव नहीं बल्कि मानसिक बदलाव की भी कहानी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular