HomeMost Popular*रामपायली एवं घोटी पंचायत में सरेआम रेत चोरी*  जिला प्रशासन मौन*

*रामपायली एवं घोटी पंचायत में सरेआम रेत चोरी*  जिला प्रशासन मौन*

*अंधेरे गर्दी चौपट प्रजा*

*रेत की चोरी और सीनाजोरी*

*रेत की चोरी रोकने में खनिज विभाग /पुलिस विभाग नाकाम*

*रामपायली/बिठली एवं घोटी में सरेआम रेत चोरी*  जिला प्रशासन मौन*

रामपायली एवं खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटी ग्राम एवं रामपायली बिठली यहां पर दिन रात खनिज विभाग और पुलिस के नाक के नीचे रेत नदी से टेक्ट्रर से बे रोक टोक रेत की निकासी की जा रही है प्रशासन के द्वारा अवैध कामों पर नजर अंदाज करना जिला प्रशासन के फेल होने और बिका होने की ओर इशारा करता है।

इस अंचल के नदी नालों में तेजी से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन के चलते कई जगह पानी का बहाव बदल कर आस पास में भूमि का स्वरूप बिगड़ गया है। कई जगह नदी के किनारों पर पानी का बहाव बदल जाने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। यहां रेत उत्खनन करके राजस्व की चोरी करने वालों पर नकेल कसने में स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग का अमला पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

oplus_16

 

रेत का अवैध व्यवसाय करने वालों ने आस पास के नदी नालों पर भी अपनी पैठ जमा ली है। कुछ लोगों ने यहां राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों से मधुर संबंध बना कर रेत आपूर्ति करने का काम ले रखा है।

ग्राम पंचायत घोटी क्षेत्र में रात भर ट्रैक्टरों से धमाचौकड़ी मचा कर रेत की चोरी किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम घोटी बैन गंगा नदी से रेत निकालकर 3 किलोमीटर दूर राधा स्वामी सत्संग के पास डंप कर रातों रात जेसीबी लगाकर डंपर में भरकर रेत चोरी की जा रही है ।अवैध परिवहन किया जा रहा जिससे लिए क्षेत्रीय समाजसेवी द्वारा आवाज उठाई गई एवं संबंधित विभाग को सूचना दी गई ग्रामीणों से चर्चा में उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार चल रहे अवैध धंधों की शिकायते  करने वाले को देख लेने और जान से मार देने की तक धमकी दी जा रही है ग्राम के युवा समाजसेवी महेश लिल्हारे एवं महेन्द्र देशभरतार बताते हैं।

कि ग्राम पंचायत घोटी के  कुछ असामाजिक तत्वों ने रेत चोरी को अपना व्यवसाय बना लिया है इस अवैध खनन को लेकर प्रशासन को भी अवगत कराया गया है और 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है परंतु आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या विभाग ने मौके पर पहुंचना जायज नहीं समझा क्षेत्र में लगातार रात भर ट्रैक्टरों से धमाचौकड़ी मचा कर रेत चोरो द्वारा की जा रही हिमाकत को कब प्रशासन आड़े हाथों लेता है। अवैध खनन और क्षेत्र में चल रहे शराब के आहतो पर जल्द ही खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा कारवाई नहीं होती तो जल्द ही उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्राम के युवाओं एवं समाजसेवी दी जा रही है।अब देखना है कि प्रशासन कब जागेंगा ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular