HomeराजनीतिPresident Murmu की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा और गोवा में नए राज्यपाल, लद्दाख...

President Murmu की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा और गोवा में नए राज्यपाल, लद्दाख में उपराज्यपाल की नियुक्ति

भारत की President Murmu ने दो राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए नए राज्यपाल और उप राज्यपाल नियुक्त किए हैं। यह जानकारी 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। इसके तहत हरियाणा और गोवा के राज्यपाल बदले गए हैं, वहीं लद्दाख के उप राज्यपाल पद पर भी नया नियुक्ति हुआ है।

हरियाणा के नए राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष नियुक्त किए गए हैं। वे एक जाने-माने विद्वान और राजनीतिक विचारक हैं। हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बांदरू दत्तात्रेय के स्थान पर प्रो. घोष को यह जिम्मेदारी दी गई है। गोवा के राज्यपाल के रूप में वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पुषपपति अशोक गजपति राजू का चयन किया गया है, जो पीएस श्रीधरन पिल्लै की जगह पर नियुक्त हुए हैं।

President Murmu की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा और गोवा में नए राज्यपाल, लद्दाख में उपराज्यपाल की नियुक्ति

केंद्रीय शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल के पद पर कवींदर गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वह जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसी के साथ, लद्दाख के वर्तमान उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) की resignation राष्ट्रपति ने स्वीकार कर ली है।

इन नियुक्तियों के साथ हरियाणा, गोवा और लद्दाख में प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। नए राज्यपाल और उप राज्यपाल अपने-अपने अनुभव और राजनीतिक समझ के साथ इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के विकास और सुशासन में योगदान देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन नियुक्तियों के माध्यम से राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular