प्राकृतिक कृषि एवं गौपालन प्रशिक्षण संपन्न
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
गोरेघाट तिरोड़ी
ग्राम पंचायत गोरेघाट में रविवार को दोपहर 1 बजे केजीवीएस कोसुंबा द्वारा प्राकृतिक खेती एवं गौपालन प्रशिक्षण किसानों को दिया गया जिसमें श्री राजेश परिहार एवं सुश्री आयुषी उईके आत्मा कटंगी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । सर्वप्रथम भारत माता की पूजन किया गया पश्चात ग्राम गोरेघाट सहित भोंडकी, हेटी, कुड़वा के किसानों को प्राकृतिक खेती कैसे की जाती है। जैविक खाद कैसे तैयार किया जाता है और कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे लिया जाता है और प्राकृतिक के लाभ तथा रासायनिक खाद के नुकसान की जानकारी बहुत ही अच्छे तरीके से दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमन बिटले भू पूर्व सरपंच, सुशील उचबगले, प्रेमलाल उइके बीडीसी प्रतिनिधि, विनोद पाने उप सरपंच, ठाकुर प्रसाद जामुनपाने, तथा केजी वी एस संस्था से युवराज मूर्खे अध्यक्ष, जयपाल पुष्पतोड़े उपाध्यक्ष, हरीश खोबरागड़े सचिव, बसंत परिहार कोषाध्यक्ष, प्रतिक खोबरागड़े सहसचिव सहित ग्राम पंचायत गोरेघाट, भोंडकी, हेटी, कुड़वा के किसानों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्राकृतिक खेती तथा पशुपालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

