युवक ने लगाई फांसी
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
गोरेघाट तिरोड़ी
ग्राम पंचायत गोरेघाट के भोंडकी ग्राम सुरेंद्र पिता सुनील सोनगढ़े उम्र 24 वर्ष ने गोरेघाट भाग 2 गांव के किनारे ही जंगल में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र वर्तमान मे हैदराबाद में पेंटिंग पुताई का कार्य करता था और दो दिन पहले ही गृह ग्राम आया था। दोपहर में घर से रस्सी लेकर निकला था जब कुछ देर तक नहीं आया तो पता किया गया तब बकरी चरा रहे युवक ने उसे फांसी पर लटका हुआ देखा और सुरेंद्र के घर वालों को इसकी जानकारी दी गई। इसकी सूचना तिरोड़ी थाना के महकेपार चौकी के दी गई मौके पर श्री शिशुपाल बघेल पहुंचकर बॉडी को पंचनामा बनाकर पीएम के लिए कटंगी भिजवा दिया। पोस्ट मार्टम के बाद की पता चल पाएगा कि यह हत्या या आत्म हत्या का मामला है।

