दिनांक: 13 जुलाई 2026
स्थान: इंदौर
14 जुलाई को इंदौर में छात्र महाआंदोलन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
इंदौर में 23 सूत्रीय छात्र एवं युवा मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में 14 जुलाई 2026 को टंट्या भील चौराहा (भंवरकुआँ) से कलेक्टर कार्यालय तक विशाल शांतिपूर्ण महाआंदोलन एवं पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा।
आंदोलन में शिक्षा, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रमुख मांगों में NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, NTA को भंग करने की मांग, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, छात्रवृत्ति एवं आवास भत्ता, आकांक्षा योजना में कथित अनियमितताओं की जांच, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, छात्रावास एवं शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार तथा लंबित भर्ती परिणाम जारी करने जैसी मांगें शामिल हैं।
आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है, हालांकि उनके आगमन की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
आंदोलन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों से समय पर पहुँचकर अनुशासन बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखने की अपील की गई है।
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: टंट्या भील चौराहा (भंवरकुआँ), इंदौर
— जारीकर्ता
पवन अहिरवार
7509196419
