HomeMost Popularज्ञान की देवी कब्यकृतिअंतर्मनकविता सरसी का हुआ विमोचन

ज्ञान की देवी कब्यकृतिअंतर्मनकविता सरसी का हुआ विमोचन

ज्ञान देवी की काव्यकृति अंतर्मन में कविता सरसी का हुआ विमोचन

जनपद बरेली _ मानव सेवा क्लब एवं विभारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी भवन में विमोचन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें शहर की प्रतिष्ठित कवयित्री ज्ञानदेवी ‘सत्यम’ के काव्य संग्रह ‘अंतर्मन में कविता सरसी’ का विमोचन सहारनपुर के साहित्यकार हरिराम ‘पथिक’ सहारनपुर के ही साहित्यकार डा. विजेन्द्र पाल शर्मा और शिक्षाविद प्रो. एन.एल. शर्मा, श्री रमेश गौतम, श्री रणजीत पांचाले, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और अभय सिंह भटनागर द्वारा किया गया। काव्यड्डति की रचयिता श्रीमती ज्ञान देवी ‘सत्यम’ को हार शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 56 कविताओं के काव्य संग्रह पर मुख्य वक्तव्य रमेश गौतम ने देते हुए कविताओं को श्रेष्ठ बताया। मजदूर दिवस पर स्वाले नगर का रहने वाला रिक्शा चालक मजदूर बबलू की पुत्री सरस्वती की शादी में बारातियों के लिये भोजन के सामान का प्रबंध किया गया। समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। सरस्वती वंदना शिवरक्षा पांडेय ने वंदेमातरम शकुन सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना और राजबाला धैर्य ने किया। क्लब का आवाहन गीत मुकेश सक्सेना ने किया। संस्था के बारे में जानकारी डा. अनुज शर्मा ने दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार शिक्षा में एडिशनल डायरेक्टर रहे चिरंजी लाल ने व्यक्त किया।
खासतौर से मौजूद लोगों में निर्भय सक्सेना, सौरभ अग्रवाल, रोहित राकेश, सत्येन्द्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना, इन्द्रदेव त्रिवेदी, श्री जी. आर. पाल, श्री रमेश रंजन, रचना सक्सेना, चन्द्रा लखनवी, रणधीर प्रसाद गौड़, दिनेश शर्मा, बिजेन्द्र अकिंचन, कमल सक्सेना, अनुज कुमार शर्मा, उपेन्द्र सक्सेना ‘एड़’, रितेश साहनी, महिपाल सिंह यादव, डा. विष्णु सिंह, आर.के.सागर, गीता भारती, हरिराम दोहरे, सीमा पंकज, अभिषेक कुमार, डा. प्रतिभा सिंह, अनवेषा वर्मा, अनुष्का वर्मा, डॉ. वी.के. आर्या, इन्द्रपाल सिंह, विशाल शर्मा, रिशीष प्रताप सिंह, वेद प्रकाश, डॉ. आशुतोष, रिहाना सक्सेना, मंजू यादव, मुकेश सक्सेना, डॉ. मधुर सिन्हा, शान्ति, आर.पी. सिंह, रामशंकर शर्मा ‘प्रेमी’, शिवशंकर यजुर्वेदी, कु. स्नेहा चन्द्रा और वरुण चन्द्रा सहित सैकड़ों साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular