- रक्षाबंधन पर विधायक गौरव पारधी जी को बांधा रक्षासूत्र
तिरोड़ी। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर तिरोड़ी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान जी एवं महामंत्री श्रीमती पूजा त्रिवेदी जी ने विधायक श्री गौरव पारधी जी को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह की भावना देखने को मिली। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने विधायक श्री गौरव पारधी जी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया गया।

तिरोड़ी न्यूज़
खबर तिरोड़ी की, नजर पूरे क्षेत्र की।

