HomeMost Popularबरगी में हुआ विशाल कुश्ती दंगल सम्पन्न

बरगी में हुआ विशाल कुश्ती दंगल सम्पन्न

निर्मल विश्वकर्मा बरगी

बरगी में हुआ विशाल कुश्ती दंगल सम्पन्न

विगत दिवस ग्राम बरगी के इन्द्रा नगर मगसी के अग्रवाल पेट्रोलपंप के पीछे छोटे महावीर नर्मदा परिवार समिति द्वारा विशाल इनामी दंगल आयोजित किया गया । कई वर्षों बाद हुए बरगी के इस दंगल में बड़ी संख्या में आसपास से लोग उपस्थित हुए वही दंगल में ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, सिवनी, मंडला, धूमा, पनागर, पाटन , बगराए, भेड़ाघाट, ग्वारीघाट, जबलपुर से आए पहलवान पूरे दंगल में आकर्षण का केंद्र रहे। वही ग्रामीण क्षेत्र गजना, तिन्सा, रेंगझोरी, परासिया, ये

तीगन, जमुनिया, छपरा, के पहलवानों भी दंगल में अपने जौहर दिखाए । इससे पूर्व आयोजन समिति ने हनुमान जी का पूजन कर ध्वजारोहण किया ओर अखाड़े की पूजा की ।कार्यक्रम के अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटियां, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रकिरण दयानंद गिरी, जनपद सदस्य नारायण केवट, दिनेश मार्शकोले , मुन्ना यादव , मोहन यादव मंगेली,बबलू राजपूत , जिला पंचायत सदस्य रामकुमार सैयाम, चमन राय, सुखराम यादव, मिलन सोनी रामजी पटेल, संजय जैन बल्ला ,सत्तू जायसवाल,अजय पटेल सरपंच झिरी,सुरेश मरकाम ,हर्ष जायसवाल गोविंद पटेल ,संदीप माली जी का अखाड़े में आयोजन समिति के सदस्य दिलीप झरिया, दीपू चौरसिया, राहुल अग्रवाल, लखन पंडा, रामजी यादव, राजा खरे, सुमित पोर्टे , राजा चौधरी, शिब्बू महाराज, रम्मू यादव, शानू यादव पंकज परस्ते आदि ने माला ओर पगड़ी बांधकर स्वागत किया ,।इस अवसर पर पत्रकार बंधु मनीष तिवारी, पुरुषोत्तम श्रीवास, सोनू पटेल, अभिषेक जैन का भी स्वागत किया गया ।आयोजन समिति द्वारा दंगल के निर्णायक, नरेंद्र पहलवान ग्वारीघाट, रवि पहलवान,मनोहर पहलवान रेंगझोरी, मुकानवारा, गुड्डू श्रीपाल बरगी, विनोद पहलवान ओर खलीफा कुम्मा पहलवान का भी स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का पूर्ण व अभूतपूर्ण संचालन बरगी उपसरपंच शीतल गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया । दंगल के इस कार्यक्रम में लगभग 80 कुश्तियां हुई जिसमें सीनियर वर्ग में चंदन पांडे चैंपियन रहे वही जूनियर वर्ग में सौरभ यादव मंगेली विजेता घोषित किये गए ,कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल,ग्राम पंचायत बरगी ओर सभी ग्रामवासियों का अभूतपूर्व सहयोग रहा ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular