HomeMost Popularमकान में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक

मकान में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक

मकान में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक

लगभग 20 लाख का नुकसान

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

गोरेघाट तिरोड़ी

ग्राम पंचायत महकेपार में आज सुबह श्री नारायण कोठेकार के घर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

आग की चपेट में आने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़े नुकसान लगभग 20 लाख रुपए की संभावना जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए।

आग लगने के कारण एवं नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बच्चे झुलसे

ग्राम महकेपार के नारायण कोठेकर के आग के कारण दो बच्चियां सो रही जिसमें उनका दम घुटने से उन्हें तुमसर महाराष्ट्र रैफर कर दिया गया है।

समय पर नहीं पहुंची अग्निशामक गाड़ी

सुबह 7 बजे जब नारायण कोठेकर के आग लगी उसके बाद कटंगी अग्निशामक दल को फोन किया गया गाड़ी जब तक पहुंची तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पठार क्षेत्र में काफी दिनों से अग्नि शामक गाड़ी की मांग की गई मगर अभी तक गाड़ी नहीं मिल पाई जबकि गांव में खेतों का पैरा जानवरों के लिए या लकड़िया घरो में रखी रहती है जिससे आग की संभावना ज्यादा रहती है इसलिए पठार क्षेत्र में एक अग्नि शामक गाड़ी होना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular