HomeMost Popularअग्निकांड से प्रभावित परिवार का तहसीलदार ने किया मौका निरीक्षण

अग्निकांड से प्रभावित परिवार का तहसीलदार ने किया मौका निरीक्षण

  • आग में मकान समेत गृहस्थी खाक, प्रशासन ने तत्काल पहुंचाई राहत

तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, 50 किलो खाद्यान्न और सामुदायिक भवन में अस्थाई आवास की व्यवस्था

 

महकेपार/तिरोड़ी। ग्राम महकेपार में 15 सितंबर को नारायण पिता राजा राम कोठेकर के आवासीय मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बिस्तर सहित गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।

 

घटना के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटंगी के निर्देशन में तहसीलदार तिरोड़ी श्रीमती गीता राहंगडाले ने बुधवार को ग्राम महकेपार पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और नुकसान का जायजा लेते हुए तत्काल राहत की व्यवस्था कराई।

 

मौके पर तिरोड़ी मंडल अध्यक्ष श्री योगेश सोनवाने, जनपद सदस्य श्री विनोद पंचभाएं, महकेपार सरपंच श्री युवचंद सोनवाने सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

खाद्यान्न की तत्काल व्यवस्था

 

अग्निकांड में खाद्यान्न नष्ट होने पर पीड़ित परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत 50 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। इसमें 30 किलो गेहूं और 20 किलो चावल शामिल हैं।

 

सामुदायिक भवन में मिला अस्थाई आश्रय

 

मकान के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया था। प्रशासन ने ग्राम महकेपार के सामुदायिक भवन में परिवार के अस्थाई निवास की व्यवस्था की। यहां 8 पलंग, गद्दे, चादर और तकिए उपलब्ध कराए गए हैं।

 

वहीं, पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रकरण तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular