*कटंगी। एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी*

*कटंगी, बालाघाट -* अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) विजय सिंह यादव द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद भलावी को दिए।
निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इस पर एसडीएम ने बीएमओ को निर्देशित किया कि सभी अनुपस्थित दो सफाई कर्मचारियों गीता गोरे एवं गणेश रगड़े का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देशों BMO को दिए। साथ ही अस्पताल के सामान्य शौचालयों में भी गंदगी पाई गई। एवं अस्पताल परिसर में अवांछित वनस्पति भी खड़ी पाई गई जिस पर नाराज़गी व्यक्त कर देते हुए दो दिन में साफ़ साफ़ व्यवस्था के निर्देश दिए अस्पताल में लगे हुए अग्निशामक यंत्र भी अक्रियाशील पाए गए जिन्हें तत्काल क्रिया शील रूप में स्थापित करने के निर्देश दिए BMO को दिए
ओपीडी व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित होती मिली तथा ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी डॉक्टर उपस्थित मिले, जो संतोषजनक रहा। SDM ने उपस्थित मरीजों से भी चर्चा की मरीजों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर मिलने की बात SDM से कहीं
इसके बाद एसडीएम ने मैटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया। वहां लाइट व्यवस्था सुचारू नहीं पाई गई और वार्ड से लगे शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब मिली। शौचालयों में सेनेटरी पैड भरे हुए पाए गए। इसे देखकर एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। मैटरनिटी कक्ष में एक बिस्तर पर जिस पर एक प्रस्तुति महिला भर्ती थी चादर न होने से भी SDM ने ड्यूटी पर तैनात सिस्टरों को समझाइस दी की किसी भी मरीज़ के बिस्तर पर बिना चादर के नहीं होना चाहिए. अगर अगले निरीक्षण में यह ख़ामी पाई जाती है तो आपके आपके विरुद्ध एक्शन लिया जाएगा
अंत में एसडीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण किया। वहां आज 9 बच्चों को 14 दिन तक भर्ती रखने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 7 बच्चों के वजन में जिनमें वेदिका ,विशेष ,रियान, शौर्य , सेशांत अयान ,ये़शिका के 300 से 400 ग्राम तक की बेहतर वजन वृद्धि दर्ज की गई, जिसे एक सकारात्मक परिणाम के रूप में देखा गया। अब अप्रैल से लेकर
एसडीएम ने बीएमओ एवं समस्त स्टाफ को स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता और सुविधाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए के बाद

