*कटंगी: एसडीएम विजय यादव ने किया दशहरा मैदान एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण*

*कटंगी।* आगामी दशहरा पर्व एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीएम विजय यादव ने आज दशहरा मैदान एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कटंगी, धर्मेंद्र कुशराम एवं तहसीलदार पन्नू लाल सांडिल्य व दशहरा उत्सव समिति आयोजक राजेश कड़वे सहित अन्य समिति पदाधिकारी नगर पालिका अमला विद्युत विभाग कर्मचारी मौजूद रहे।
*दशहरा मैदान पर व्यवस्थाएं परखीं*
एसडीएम ने दशहरा मैदान में मंच व्यवस्था, मैदान साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन के दिन भीड़ प्रबंधन को लेकर थाना प्रभारी कटंगी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दशहरा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग का कार्य नगर पालिका ने पूर्ण कर लिया है एसडीएम ने नगर पालिका सीएमओ को आयोजन दिनांक को फायर ब्रिगेड व्यवस्था एवं माइक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आयोजन दिनांक को शाम 5 बजे से शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। कटंगी में दशहरा उत्सव पारंपरिक व्यवस्था के तहत वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जो एक अनोखे प्रकार से आयोजित होता है जिसमें रावण कुंभकरण का मेघनाथ की प्रतीक पुतलों को संपूर्ण शहर में भ्रमण कराया जाता है एवं बड़े धूमधाम से यह उत्सव समिति प्रबंधकों द्वारा बरसों से आयोजित कर कर मनाया जाता है जिसमें लगभग 5000 से अधिक भीड़ जुटने की संभावना रहती है अतः उक्त आयोजन को देखते हुए एसडीएम विजय यादव ने समस्त संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए हैं
*विसर्जन स्थल पर रहेगी सख्त निगरानी*
इसके बाद एसडीएम ने मूर्ति विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि मूर्तियों का विसर्जन केवल कर्मचारियों की मौजूदगी में ही किया जाएगा। नगर पालिका के द्वारा मौके पर विसजर्नकुंड बनाया जा रहा था जो लगभग 25 बाई 40 फिट का रहेगा विसर्जन स्थल पर मूर्ति विसर्जन के समय तैरक एवं गोताखोर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे वहीं एसडीएम ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को भी अस्पताल में आयोजन दिनांकों को सक्रिय चिकित्सा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं
एसडीएम कटंगी ने रात के समय में आयोजन दिनांकों को पर्याप्त विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका को आयोजनों के समापन के तत्काल बाद सफाई कार्य तत्काल कराने के लिए भी कहा।

