HomeMost Popularपंचायत एवं ग्रामीणों से सहयोग नहीं मिलने पर गोवारी समाज ने दीपावली...

पंचायत एवं ग्रामीणों से सहयोग नहीं मिलने पर गोवारी समाज ने दीपावली नहीं मनाने का लिया निर्णय

पंचायत एवं ग्रामीणों से सहयोग नहीं मिलने पर गोवारी समाज ने दीपावली नहीं मनाने का लिया निर्णय

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

गोरेघाट तिरोड़ी

महकेपार। गोवारी समाज संगठन महकेपार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस वर्ष दीपावली पर्व नहीं मनाने का फैसला किया गया है। समाज संगठन ने इस संबंध में ग्राम पंचायत महकेपार एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों के नाम आवेदन पत्र जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

आवेदन में समाज संगठन ने बताया कि पिछले एक वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि खिल्ला मुड़िया का नाम खसरे में दर्ज कराया जाए। साथ ही आसपास की मुर्गी एवं अंडे की दुकानों को हटाकर उस स्थान की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे।

समाज संगठन का कहना है कि इस कार्य के लिए लगातार प्रयास करने के बावजूद ग्राम पंचायत एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की ओर से किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं मिल पाया। समाज द्वारा किए गए प्रयास भी सफल नहीं हो सके। इससे समाज के लोगों में निराशा और नाराजगी व्याप्त है।

इसी से दुखी होकर गोवारी समाज संगठन महकेपार ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता और समस्याओं का निराकरण नहीं होता, तब तक समाज दीपावली का पर्व नहीं मनाएगा।

समाज संगठन ने ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों से इस मामले में गंभीरता से ध्यान देने तथा समस्या का उचित समाधान करने की अपेक्षा जताई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular