Homeताजा खबरेशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बरगी में दीक्षांत समारोह का आयोजन

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बरगी में दीक्षांत समारोह का आयोजन

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बरगी में दीक्षांत समारोह का आयोजन

बरगी, दिनांक 21 नवम्बर 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बरगी में शनिवार, दिनांक 21.11.2026 को दीक्षांत समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विवेक बाझल, मुख्य अभियंता (जल विद्युत), एमपीपीजीसीएल, अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्राचार्या श्रीमती नुपुर राय ने की।

समारोह में मुख्य अतिथि श्री विवेक बाझल एवं प्राचार्या श्रीमती नुपुर राय द्वारा संस्था के विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड) के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में संस्था के समस्त प्रशिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में परीक्षा नियंत्रक एवं प्रशिक्षण अधीक्षक श्री वी.एन. सिंह द्वारा आभार एवं समापन उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्राचार्या, समस्त प्रशिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह का समापन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular