भारत भूमि से ही भगवान बुद्ध ने विश्व को अहिंसा और शान्ति का सन्देश दिया-साधना भारती
–
सकल विश्व के साथ-साथ आज कल भारत में भी भगवान बुद्ध के सभी संदेशों को आत्मसात करने की विशेष आवश्यकता है-साधना भारती
–
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वविदुषी साधना भारती जी ने मध्य प्रदेश के जिला बालाघाट में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम में संबोधन करते हुए कहा कि यह अदभुत संयोग है कि भगवान बुद्ध का अवतरण,महापरिनिर्वाण बुद्ध पूर्णिमा को ही हुआ और उनको “बोधसत्य” की प्राप्ति भी बुद्ध पूर्णिमा को ही हुई।भगवान बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग अपनाने को कहा और चार आर्य सत्य बताए।दुख और उसके निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग सुझाया।व्यर्थ के कर्मकांड और पशु बलि की निंदा की,भारत की भूमि से ही विश्वभर में अहिंसा और शान्ति का सन्देश दिया।
👇
Lodhi Sadhna Bharti Pawan Dev