सीतापुर
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 11 निर्मित/अद्धनिर्मित अवैध शस्त्र सहित 02 TOP-10 अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 26.05.2022
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “ऑपरेशन पाताल” चलाकर अपराध को अपनी आय का स्रोत बना लेने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपदीय पुलिस को “ऑपरेशन पाताल” चलाकर सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री एन.पी.सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवम् क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद श्री रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना सदरपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 टॉप 10 अपराधी 1.शहीद पुत्र जाबिर निवासी ग्राम शेखपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर 2.विक्रम लोनिया पुत्र वदलू लोनिया निवासी ग्राम अढियापुर मजरा सुखांवा कलां थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को ग्राम सुखावा कला स्थित बाग से अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तों के कब्जे से मौके से 06 अदद निर्मित तमंचा, 05 अदद अर्द्धनिर्मित शस्त्र, 02 अदद जिंदा/खोखा कारतूस खोखा, 03 अदद नाल 12 बोर एवम् अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत के उपकरण बरामद हुए है। उक्त अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 165/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

अभियुक्तगण उपरोक्त पूर्व में लूट/चोरी/नकबजनी/गोवध/अवैध शस्त्र/अवैध शराब आदि जैसे विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे है, जिनके संबंध में अभियुक्त शहीद उपरोक्त पर करीब आधा दर्जन अभियोग एवम् अभियुक्त विक्रम उपरोक्त पर करीब एक दर्जन अभियोग थाना सदरपुर पर पूर्व में पंजीकृत हैं। अभियुक्त शहीद उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में NSA की कार्यवाही भी की गयी है। अभियुक्तगण द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में सूचना/साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी से जनपद में अवैध असलहों के प्रयोग में प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर इसी प्रकार चलती रहेगी।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 165/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सदरपुर सीतापुर

अभियुक्तगण का नाम/ पता-
1. शहीद पुत्र जाबिर निवासी ग्राम शेखपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर
2. विक्रम लोनिया पुत्र वदलू लोनिया नि0 ग्राम अढियापुर मजरा सुखांवा कलां थाना सदरपुर जनपद सीतापुर

बरामदगी विवरण–
• 04 अदद तमंचा 12 बोर निर्मित
• 02 अदद तमंचा 315 बोर निर्मित
• 01 अदद तमंचा 12 बोर अर्द्धनिर्मित
• 04 अदद लोहे की बनी पिस्टल ग्रीप अर्द्धनिर्मित
• 01 अदद कारतूस खोखा 315 बोर
• 01 अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर
• 03 अदद नाल 12 बोर
• अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत के उपकरण।

पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सदरपुर
2. उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद रावत
3. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार सिंह
4. आरक्षी अजय कुमार
5. आरक्षी विनोद कुमार सिंह
6. आरक्षी अजमेर सिंह
7. आरक्षी मुकुल कुमार

आपराधिक इतिहास टॉप 10 अपराधी शहीद उपरोक्त –
1. मु0अ0सं0 121/2016 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना सदरपुर सीतापुर
2. मु0अ0सं0 171/2020 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम थाना सदरपुर सीतापुर मु0अ0सं0 69/1994 धाना 323/506 भादवि व 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट थाना सकरन जनपद सीतापुर
3. मु0अ0सं0 0041/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना सदरपुर सीतापुर
4. दिनांक 13.05.2021 को NSA कार्यवाही की नोटिस तामील

आपराधिक इतिहास टॉप 10 अपराधी विक्रम उपरोक्त –
1. मु0अ0सं0 293/14 धारा 380 भादवि थाना सदरपुर सीतापुर
2. मु0अ0सं0 291/14 धारा 380/457 भादवि थाना सदरपुर सीतापुर
3. मु0अ0सं0 166/17 धारा 380 भादवि थाना सदरपुर सीतापुर
4. मु0अ0सं0 169/17 धारा 380/457 भादवि थाना सदरपुर सीतापुर
5. मु0अ0सं0 249/17धारा 380/457 भादवि थाना सदरपुर सीतापुर
6. मु0अ0सं0 207/17 धारा 380/457 भादवि सदरपुर सीतापुर
7. मु0अ0सं0 149/17 धारा 392/411 भादवि थाना सदरपुर सीतापुर
8. मु0अ0सं0 16/2018 धारा 392 भादवि थाना सदरपुर सीतापुर
9. मु0अ0सं0 176/14 धारा 392/411 भादवि थाना सदरपुर सीतापुर
10. मु0अ0सं0 95/21धारा 005/25आर्म्स एक्ट थाना सदरपुर सीतापुर
11. मु0अ0सं0 35/21 धारा 10 यू0पी0 गुण्डा अधि0 थाना सदरपुर सीतापुर
12. मु0अ0सं0 72/2019 धारा 3/25 व 5/25 आर्म्स एक्ट थाना सदरपुर सीतापुर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular