HomeMost Popularअपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा सीतापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा सीतापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया

सीतापुर
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, लखनऊ महोदय द्वारा जनपद सीतापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया
दिनांकः-30.05.2022

आज दिनांक 30.05.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, लखनऊ महोदय द्वारा जनपद सीतापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर बेहतर रख-रखाव व उनको अद्यावधिक रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा कोतवाली नगर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

तदोपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन्स में स्थित नवीनीकृत सभाकक्ष का उद्घाटन किया गया गया। तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में प्रगति की समीक्षा भी की गई। समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से शरीर व संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। भूमि संबंधी विवाद में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके तत्काल मौके पर जाकर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनशिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा कार्यवाही के संबंध में पीड़ित से फीडबैक लेकर उसे संतुष्ट करने हेतु भी निर्देश दिए गए। अधीनस्थों द्वारा लगाई जा रही आख्या की भी नियमित अंतराल पर समीक्षा हेतु निर्देशित किया गया।महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों को कठोर सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने तथा जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। पीआरवी इवेंट्स की साप्ताहिक समीक्षा करके बेहतर रिस्पांस टाइम कम करने हेतु निर्देश दिए गए। अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने एवं अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर 14(1) की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।तत्पश्चात महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया तथा अर्दली-कक्ष, आर्मरी, क्वार्टर गार्द, स्टोर, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित अभिलेखों का भलीभांति अवलोकन कर उनके रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक सीतापुर को सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

 

ओपी शुक्ला सीतापुर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular