रिपोर्ट दीपक कुमार ,,,जिला बरेली के थाना इज्जत नगर मैं आम आदमी पार्टी के बरेली के जिला अध्यक्ष डॉक्टर पटेल महेंद्र सिंह राणा की 6 दिन पूर्व चोरी हुई होंडा सिटी कार की तहरीर थाना इज्जत नगर मैं दी थी 6 दिन बीत जाने के बाद भी कोई एफ आई आर दर्ज नहीं हुई । आज पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सुबह 10:00 बजे से थाने में धरना देकर बैठी रही पुलिस प्रशासन थोड़ी देर में दर्ज हो जाएगी यह कहकर लगभग 5 घंटे के बाद नामजद रिपोर्ट हुई संस्था अध्यक्षा ने पुलिस व्यवस्था पर एक सवालिया निशान लगाते हुए कहा एक एफ आई आर दर्ज कराने के लिए अगर एक नागरिक को अपना सारा काम धाम छोड़कर पुलिस थानों के चक्कर ही लगाने पड़े तो क्या इस देश में न्याय व्यवस्था का कोई अस्तित्व रह जाता है उन्होंने कहा पुलिस व्यवस्था में कई बड़े सुधारों की आवश्यकता है इस संबंध में वह उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत भी कराएंगे व कुछ सुझाव भी संस्था देगी जिससे कि एक आम नागरिक को अपना इतना समय न बर्बाद करना पड़े और पुलिस प्रशासन के धक्के ना खाने पड़े।

