सीतापुर
अंतर्राज्यीय एटीएम स्वैपर गिरोह का भंडाफोड़, 28 ATM कार्ड , चार पहिया वाहन व नकदी सहित 04* *शातिर अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 29.06.22
पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु जनपदीय पुलिस को घटनाओं को रोकनें व वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डा0 राजीव दीक्षित के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री पीयूष सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल टीम व कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 303/22 धारा 420 भादवि व थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 305/22 धारा 420/467/468/471 भादवि में प्रकाश में आये 04 अंतर्राज्यीय अपराधियों 1.संदीप पुत्र राजकुमार निवासी गलीरा रोड निकट स्कूल पब्लिक सिटी लक्ष्मीपुरम सहारनपुर 2.मोन्टी पुत्र पहल सिंह निवासी कुरलकी थाना देवबन्द सहारनपुर 3.सचिन सिंह पुत्र जगपाल सिंह निवासी आदर्श नगर कालोनी नई बस्ती सुनहैरा रूडकी जिला हरिद्वार 4. अजय राठौर पुत्र जगपाल निवासी आदर्श नगर कालोनी नई बस्ती सुनहैरा रूडकी जिला हरिद्वार को हिन्दू कन्या स्कूल अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से 42,000/- रूपये नगद बरामद, 28 अदद ATM कार्ड, 02 अदद नम्बर प्लेट, एक अदद चार पहिया वाहन टाटा जेस्ट बरामद हुए है। अभियुक्तों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे स्थित ए. टी. एम. मशीन पर आने वाले ग्राहकों से नजर बचाकर उनके पिन को देख लेते है व किसी बहाने से ग्राहक के ए.टी.एम. कार्ड को अपने पास मौजूद उसी बैंक के अन्य ए.टी.एम. कार्ड से बदल कर अन्य किसी ए. टी. एम. मशीन पर जाकर नगद रूपये निकालने एवम् शॉपिंग कर फ्रॉड कर लिया जाता है। अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है। अभियुक्तों द्वारा जनपद सीतापुर के अतिरिक्त जनपद झांसी व मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड,बिहार, दिल्ली, असम में भी उक्त प्रकार की घटनायें कारित की गयी है, जिनके संबंध मे कई अभियोग पंजीकृत हैं। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।
अभियोग-
1. मु0अ0सं0 303/22 धारा 420 भादवि थाना कोतवाली नगर सीतापुर
2. मु0अ0सं0 305/22 धारा 420/467/468/471/411 भादवि थाना कोतवाली नगर सीतापुर
अभियुक्तों का नाम/पता-
1. संदीप पुत्र राजकुमार निवासी गलीरा रोड निकट स्कूल पब्लिक सिटी लक्ष्मीपुरम जिला सहारनपुर
2. मोन्टी पुत्र पहल सिंह निवासी कुरलकी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर
3. सचिन सिंह पुत्र जगपाल सिंह निवासी आदर्श नगर कालोनी नई बस्ती सुनहैरा रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड
4. अजय राठौर पुत्र जगपाल निवासी आदर्श नगर कालोनी नई बस्ती सुनहैरा रूडकी जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड
बरामदगी-
1. 42,000/- रूपये नगद बरामद
2. 28 अदद ATM कार्ड
3. 02 अदद नम्बर प्लेट
4. एक अदद टाटा जेस्ट कार
5. 04 अदद मोबाइल फोन
पुलिस टीम साइबर सेल-
1. उपनिरीक्षक श्री अजय रावत, प्रभारी साइबर सेल
2. आरक्षी रोहित कुमार
3. आरक्षी भूपेंद्र राणा
4. आरक्षी भूपेंद्र चौधरी
पुलिस टीम कोतवाली नगर-
1. उ0नि0 श्री उग्रसेन सिंह
2. आरक्षी अरूण प्रकाश
3. आरक्षी चन्द्रवीर
4. आरक्षी दीपक
आपराधिक इतिहास अभियुक्त संदीप उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 31/16 धारा 420/411/34 थाना भादराबाद जिला हरिद्वार उत्तार थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सचिन सिंह उपरोक्त-
1. मु0अ0स0 03/2022 धारा 420/34 भा0द0वि0 थाना अठनैर मध्य प्रदेश
2. मु0अ0स0 495/2020 धारा 420 भा0द0वि0 थाना नवाबाद जिला झांसी उ0प्र0
3. मु0अ0स0 496/2020 धारा 379/420 भा0द0वि0 थाना नवाबाद जिला झांसी उ0प्र0
4. मु0अ0स0 548/2020 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना नवाबाद जिला झांसी
5. मु0अ0स0 119/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार जिला झांसी
6. मु0अ0स0 122/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट भा0द0वि0 थाना सदर बाजार जिला झांसी
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोन्टी सिंह उपरोक्त-
1. मु0अ0स0 03/2022 धारा 420/34 भा0द0वि0 थाना अठनैर मध्य प्रदेश
2. मु0अ0स0 495/2020 धारा 420 भा0द0वि0 थाना नवाबाद जिला झांसी उ0प्र0
3. मु0अ0स0 496/2020 धारा 379/420 भा0द0वि0 थाना नवाबाद जिला झांसी उ0प्र0
4. मु0अ0स0 548/2020 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना नवाबाद जिला झांसी
5. मु0अ0स0 119/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार जिला झांसी
6. मु0अ0स0 121/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना सदर बाजार जिला झांसी