HomeMost Popular*संकल्प पत्र का विमोचन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया

*संकल्प पत्र का विमोचन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया

 – *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रतलाम महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का संकल्प-पत्र का विमोचन किया पत्र में 26 संकल्प ई-निगम व महापौर हेल्पलाइन एप, अग्निवीरों को नौकरी*

– नगर को महानगर में तब्दील करने का दावा करते हुए भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने 26 संकल्प शहरवासियों के सामने रखा , इनमें जनता की समस्या और शिकायतों को एक घंटे में दूर करने के लिए डायल 100 की तर्ज पर व्यवस्था और महापौर हेल्पलाइन एप, ई-नगर निगम की सुविधाओं में समय सीमा का निर्धारण और युवा अग्निवीरों को नगर निगम कर्मचारियों की है।

संकल्प पत्र का विमोचन बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बरबड़ स्थित रुद्र पैलेस में किया। रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने संकल्प-पत्र का वाचन किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, आदि उपस्थित रहे।

बाइट – विष्णु दत्त शर्मा ( भाजपा प्रदेश अध्यक्ष )

यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहीं उन्होंने कहा भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। यह सिद्ध हो चुका है कि विकासवाद देश में परिवारवाद पर हावी है। अमरावती और उदयपुर जैसी घटनाएं तब तक होती रहेगी, जब तक उनको पोषित करने वाले, संरक्षण देने वाले राजनीतिक लोग खड़े है।

*जन्म भूमि टाइम्स में जेबीटी आवाज टीवी के लिए रतलाम ब्यूरो की रिपोर्ट*

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular