Homeमनोरंजनरात 1 बजे Salman Khan ने दिया फैंस को होमवर्क, तस्वीर से...

रात 1 बजे Salman Khan ने दिया फैंस को होमवर्क, तस्वीर से ज्यादा कैप्शन ने मचाया हड़कंप

Salman Khan की फिल्मों का प्रदर्शन भले ही बॉक्स ऑफिस पर कभी-कभी कमजोर रहा हो लेकिन उनके चाहने वालों का प्यार कभी कम नहीं होता। ‘भाईजान’ के नाम से मशहूर सलमान का दरियादिल स्वभाव उन्हें लाखों लोगों का चहेता बनाता है। वे ना सिर्फ खुद की फिल्मों की नाकामी को मज़ाक में लेते हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने खास अंदाज़ में फैंस से जुड़े रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से सलमान लगातार नए पोस्ट शेयर कर रहे हैं और हर बार उनके शब्दों के पीछे कोई गहरी बात छुपी होती है।

रात 1 बजे का पोस्ट और गंभीर लुक

हाल ही में सलमान ने देर रात करीब 1 बजे अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने अपनी एक गंभीर तस्वीर डाली। इस तस्वीर में सलमान सोचते हुए नजर आ रहे हैं और उनका फिट लुक एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है। लेकिन इस बार तस्वीर से ज़्यादा चर्चा में है उस पर लिखा गया कैप्शन जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

‘कड़ी मेहनत करो, सही दिशा में’ – क्या है इस लाइन का मतलब?

सलमान ने लिखा, “कड़ी मेहनत करो सही दिशा में। वह सिर्फ उन्हीं पर मेहरबान होता है और उन्हें उनके हुनर से पहलवान बनाता है।” इसके साथ ही उन्होंने फैंस को इस लाइन का अंग्रेजी अनुवाद करने का टास्क दे दिया। बस फिर क्या था, सलमान के फैंस तुरंत एक्टिव हो गए और अलग-अलग अनुवादों के साथ प्रतिक्रिया देने लगे। कोई इसे मोटिवेशनल कोट मान रहा है तो कोई इसे अगली फिल्म का डायलॉग समझ रहा है।

फैंस की प्रतिक्रियाएं और संभावनाएं

एक यूज़र ने पूछा, “भाईजान रात 1 बजे नाखून क्यों चबा रहे हैं?” वहीं कई लोगों ने सलमान की सेहत के लिए दुआ की। कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि यह पोस्ट उनकी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की फ्लॉप होने के बाद आई है और शायद अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर सोच में हैं। फैंस इस कैप्शन को सलमान की आने वाली किसी फिल्म की पंचलाइन मान रहे हैं।

सिकंदर की असफलता के बाद सलमान खान अपने अगली फिल्म को लेकर काफी सतर्क नजर आ रहे हैं। उनके पास कई स्क्रिप्ट्स हैं लेकिन वे सोच-समझकर ही अगली फिल्म का चयन करना चाहते हैं। सलमान के इस तरह के पोस्ट उनके सोचने की प्रक्रिया और भावनात्मक पहलू को दर्शाते हैं। फिलहाल उनके फैंस इस इंतजार में हैं कि अगला धमाका कब होगा और क्या उनका अगला किरदार फिर से सबका दिल जीत पाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular