HomeMost Popular*अतिक्रमण हटाने आई टीम को कब्जाधारियों ने खदेड़ा*

*अतिक्रमण हटाने आई टीम को कब्जाधारियों ने खदेड़ा*

*घास बीड और मरघट की जमीन पर कब्जा*

*सरपंच पर अतिक्रमण करने वालो को सरंक्षण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप*

*तहसील की टीम को कब्जाधारियों ने रोका*

बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द में ब्राह्मण टोली के करीब घास बीड और मरघट की भूमि पर लगभग 4000 स्क्वेयर फीट पर पक्का निर्माण कार्य किया गया है।

जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत मोहगांव के जागरूक युवाओं माननीय कलेक्टर महोदय तहसीलदार महोदय एवं 181पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी द्वारा संबंधित विभाग को सूचना के मार्फत अवगत कराया गया था जिसे मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिक्रमण हटाने आदेश जारी किया गया था परन्तु कब्जाधारियों की दबंगई से अतिक्रमण हटाने आये कर्मचारियों ने विवादित स्थिति और पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने से मौका स्थल पर पंचनामा कर मामले की खानापूर्ति कर चले गए जहां देखा गया है कि जहां ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द के सरपंच फागुलाल मरठे शासकीय भूमि पर कब्जा हटाने को लेकर गंभीर नहीं थे जिन्हें मौके पर उपस्थित रहना चाहिए था परंतु ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच के द्वारा ही अतिक्रमण कारी को बढ़ावा दिया जा रहा था और संरक्षण प्राप्त था जिसकी वजह से सरपंच मौके पर मौजूद नहीं थे*अतिक्रमण हटाने आई टीम को कब्जाधारियों ने खदेड़ा*

शासकीय भूमि पर कब्जा हटाने को लेकर जहां प्रशासन द्वारा कारवाई पूर्व पुलिस विभाग ग्राम पंचायत एवं आवश्यक स्थिति अनुसार प्रशासनिक मशीनरी का उपयोग करने सुनिश्चित किया जाता है परन्तु मौके पर पहुंचा अमला ही पहले तय अनुसार पंचनामा भरकर चलते नजर आए मौके पर मौजूद दिनेश परिहार,महेंद्र मानेश्वर,लक्की पटले,चित्रकांत चौधरी,अतुल नागपुरे,पृथ्वीलाल ठाकरे,तूफान सिंह राऊत,रूपलाल नागपुरे
स्वरूपचंद टेम्भरे,संदीप पटले,लक्ष्मण परिहार,ब्रजलाल शरणागत,मिनेश्वर देवाहे,युवराज मरठे,सुनील देवाहे,झामसिह बिसेन,मनोज मराठे,शैलेन्द्र मराठे,खिलेन्द्र मरठे,राधेश्याम जमरे,दुर्गाप्रसाद मरठे,रमेश महन्ते,चुनीलाल हनवत,हरिराम चोपकर,युगलकिशोर क्षीरसागर,श्रीराम आमदारे,रमेश सरोते,दीपेश परिहार,रविकांत नागपुरे,श्रीराम बिसेन,कन्हैया पटले,आशीष पटले,हंसलाल मरठे एवं समस्त ग्रामवासियों
 ने जल्द ही निष्पक्ष तरीके से कारवाई नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है अब देखना है कब अतिक्रमणों को निष्पक्ष तरीके से हटाकर कानून व्यवस्था लागू किया जाता है। 

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular