HomeMost Popularकलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्य योजना की बैठक संपन्न हुई जिस बैठक...

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्य योजना की बैठक संपन्न हुई जिस बैठक में कार्य मंत्री राज्य मंत्री उपस्थित रहे

सीतापुर ।

 

दिनांक 28 मार्च 2023  प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन/अध्यक्ष, श्श्र शरण सिंह जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। मा0 प्रभारी मंत्री सिंह ने कड़े निर्देश दिये कि कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के समन्वय से ब्लॉक स्तरीय शिविरों का आयोजन कराया जाये, जिनमें ऑनलाइन फार्म भरवाये जाने की भी व्यवस्था हो। साथ ही ऐसे कैम्पों का पूर्व में प्रचार-प्रसार भी किया जाये। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन से भी सभी पात्रों को आच्छादित किये जाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि योजना के तहत होने वाले कार्य को पूरी गुणवत्ता एवं समयबद्धता से पूर्ण किया जाये और प्रस्तावित परिव्यय का शत-प्रतिशत उपयोग करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को किये जाने वाले कार्यों की नियमित रूप से जानकारी दी जाये। साथ ही लाभार्थियों का विवरण सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से वार्ता अवश्य की जाये तथा उनसे प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य कराये जायें, क्योंकि जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और उनकी प्राथमिकताओं से भलीभांति अवगत होते हैं, इससे न सिर्फ योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग मिलेगा बल्कि पारदर्शिता के साथ जनता लाभान्वित हो सकेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जिले की जिला योजना में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं हेतु प्रस्तावित परिव्यय के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि वर्ष 202-23 की जिला योजना को जनपद के सभी विभागों से समन्वय करते हुये अन्तिम रूप दिया गया है। जिले के स्थानीय संसाधनों एवं आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये ऐसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी गयी है, जिसमें व्यय करने से अल्प अवधि में ही विकास की सम्भावनाएं प्रबल हो सके। उन्होंने बताया कि विकास योजना का मुख्य उद्देश्य उत्पादन में वृद्धि करना, बेरोजगारी को दूर करना, गरीबी उन्मूलन, आर्थिक एवं सामाजिक अवस्थापना सुविधाओं का विकास करना है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गम्भीरता से लेकर उनका निराकरण करके संबंधित जनप्रतिनिधि को अवगत करायें। जनप्रतिनिधियों से निरन्तर संवाद बनाये रखें। उन्होंने मा0 प्रभारी मंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का नियमों के अन्तर्गत समयान्तर्गत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
बैठक में कृषि विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 की जिला योजना हेतु विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन( आयल/सीड्स/टीबीओं ) हेतु कुल रू0 36.58 लाख धनराशि का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है जिसमें 60 प्रतिशत केन्द्रांया व 40 प्रतिशत राज्यांश हैं, गन्ना विभाग में वर्ष 2022-23 की जिला योजना हेतु विभाग द्वारा कुल 729.59 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। पशुपालन विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 की जिला योजना के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाये हेतु 584.33 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। दुग्ध विकास में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिण् दुग्ध संघ के सुदृढीकरण,तकनीकी निवेश एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु कुल रू0 207.60 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। सहकारिता विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 की जिला योजना में जनपद की सहकारी समितियों द्वारा पूर्व में निर्मित जर्जर गोदमों की मरम्मत/नव निर्माण हेतु सहकारिता विभाग में आर0के0वी0वाई0 योजना के अन्तर्गत संचालित 35 पैक्स समितियों के गोदाम मरम्मत हेतु कुल रू0264.00 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। वन विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु विभाग द्वारा 1187.29 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 में वर्ष 86.48 रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रमीण रोजगार गारण्टी योजना में वर्ष 2022-23 में जिला योजना अन्तर्गत 11643.00 लाख रू0 का परिव्यय राज्यांश के रूप में प्रस्तावित किया गया है। पंचायती राज विभाग में 02 बहुउद्देशीय पंचायत भवनों के निर्माण हेतु 34.92 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। लघु सिंचाई(मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना) में वर्ष 2022-23 की जिला योजना हेतु विभाग द्वारा रू0 4019.61 लाख की धनराशि का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। राजकीय लघु सिंचाई में वर्ष 2022-23 के लिए रू0 198.36 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है जिसमें 70 नलकूपों का आधुनिकीकरण किया जायेगा। अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत में वर्ष 2022-23 में जिला योजना के अन्तर्गत 14.20 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। खादी एवं ग्रामोघोग विभाग में वर्ष 2022-23 की मुख्य मंत्री ग्रामोघोग रोजगार योजना के अन्तर्गत रू0 2.26 लाख की धनराशि का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। जिसके अन्तर्गत 11 को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। सड़क एवं पुल में वर्ष 2020-23 की जिला योजना में रू0 6529.75 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। उक्त प्रस्तावित परिव्यय से जनपद में सडकों का निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। पर्यावरण कार्यक्रम में जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु 15.00 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। जिससे पर्यावरणीय जागरूकता के अन्तर्गत विविध कार्य किया जाना प्रस्तावित है। पर्यटन में वर्ष 2022-23 की जिला योजना हेतु विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास हेतु 176.00 लाख रू0 परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। प्राथमिक शिक्षा में जिला योजना में वर्ष में मिड-डे-मील योजना हेतु रू0 200.00 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। जिला योजना वर्ष 2022-23 में वर्ष सर्व शिक्षा अभियान योजनान्तर्गत रू0 525.00 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा में जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु 1132.81 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। प्राविधिक शिक्षा में वर्ष 2022-23 की जिला योजना हेतु विभाग द्वारा कुल रू0 21.00 लाख की धनराशि का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। प्रादेशिक विकास दल में जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु कुल 39.57 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में वर्ष 2022-23 की जिला योजना के अन्तर्गत कुल रू0 1468.30 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। परिवार कल्याण में वर्ष 2022-23 की जिला योजना हेतु विभाग द्वारा 100.00 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। होम्योपैथिक चिकित्सा में वर्ष 2022-23 की जिला योजना हेत ु विभाग द्वारा कुल 282.02 लाख रू0 प्रस्तावित किये गये है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में वर्ष 2022-23 के लिए कुल 134.00 लाख रू0 की धनराशि का परिव्यय प्रस्तावित है। यूनानी चिकित्सा में वर्ष 2022-23 के लिए कुल 90.00 लाख रू0 की धनराशि का परिव्यय प्रस्तावित है। ग्रामीण स्वस्छता कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के लिए 2002.20 लाख रू0 की धनराशि का परिव्यय प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल परिव्यय 25467.00 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। नगरीय पेयजल में वर्ष 2022-23 के लिये कुल 402.60 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। अनुसूचित जाति कल्याण मेे जिला योजना वर्ष 2022-23 के लिए विभाग द्वारा 947.64 लाख रू0 की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। पिछड़ा वर्ग कल्याण में जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु कुल 166.35 लाख रू0 की धनराशि का परिव्यय किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण में वर्ष 2022-23 कंे लिए 267.90 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। सामान्य वर्ग कल्याण में जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु 718.34 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। सेवायोजना वर्ष 2022-23 में शिक्षित बेरोजगारों को कोचिंग कम गाइडेन्स देने हेतु कुल 2.13 लाख रू0 का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। शिल्पकार प्रशिक्षण में वर्ष 2022-23 के लिये 379.00 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। समाज कल्याण में वर्ष 2022-23 में 3048.00 लाख रू0 की धनराशि प्रस्तावित की गई है। दिव्यांगजन कल्याण योजना वर्ष 2022-23 हेतु विभाग द्वारा कुल रू0 74.90 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। महिला कल्याण में जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु 500.00 लाख रू0 की धनरााशि प्रस्तावित की गई है।
बैठक में मा0राज्य मंत्री, कारागार सुरेश राही, मा0 राज्य मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उ0प्र0 शासन राकेश राठौर गुरू,   जिला पंचायत अध्यक्ष ऋद्धा सागर गुप्ता, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान,मा0 विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, मा0 विधायक सिधौली मनीष रावत, मा0 विधायक मिश्रित रामकृष्ण भार्गव, मा0 विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बृज मोहन शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला सहित संबंधित अधिकारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular