Homeताजा खबरेकिसान अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक करावें अपना उपार्जन पंजीयन

किसान अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक करावें अपना उपार्जन पंजीयन

*किसान अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक करावें अपना उपार्जन पंजीयन*

* *सेवा सहकारी समितियों एवं एमपी ऑनलाइन व CSC के माध्यम से किसान करा सकते हैं पंजीयन*

*

एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने सभी किसानों से अपील करते हुए महत्वपूर्ण सूचना प्रेषित की है क्योंकि खरीफ फसल पंजीयन 15 सितंबर से प्रारंभ हो चुका है और जो 10 अक्टूबर 2026 तक होगा अनुविभागीय अधिकारी ने समस्त अनुभाग कटंगी के किसानों से अपील की है कि वह अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन केंद्र या कुल 12 सेवा सहकारी समितियां जो कटंगी मुख्यालय के अलावा ग्राम बनेरा ,ग्राम सिरपुर ,भजियापार खैरलांजी ,समतपुरी, मानेगांव, अतरीसावंगी, ग्राम आगरवाड़ा एवं ग्राम जरामोह में हैं अतः सभी समितियों के माध्यम से तत्काल अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें ताकि संभावित दिसंबर माह में होने वाले उपार्जन में किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े..

 

*आधार कार्ड ,रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं राजस्व दस्तावेज लेकर केंद्र पर पहुंचे*

 

प्रत्येक किसान जो भी अपना पंजीयन करना चाहते हैं वह अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन केंद्र एवं उपरोक्त समितियों पर पंजीयन के लिए अपना आधार कार्ड एवं आधार से लिंक रजिस्टर मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी प्राप्त होगी एवं भूमि से संबंधित खसरा लेकर केंद्र पर पहुंचे और अपना पंजीयन शीघ्र सुनिश्चित करावे एवं आगामी समय में होने वाले उपार्जन संबंधी समस्याओं से बचें

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular