HomeMost Popularगौरीशंकर बिसेन जी के प्रयासों से, किसानों की धान खरीदने पोर्टल खुला

गौरीशंकर बिसेन जी के प्रयासों से, किसानों की धान खरीदने पोर्टल खुला

गौरीशंकर बिसेन जी के प्रयासों से, किसानों की धान खरीदने पोर्टल खुला

सुशील उचबगले की रिपोर्ट

गोरेघाट

मध्यप्रदेशपिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन दो दिवसीय प्रवास पर बरघाट एवम कुरई पहुचे थे प्रवास के दौरान भारतीय किसान संघ एवम भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने गौरीशंकर बिसेन को किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि 15 जनवरी से मध्यप्रदेश शासन का धान खरीदी पोर्टल बंद होने के कारण हजारों किसान समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पा रहे है जिससे किसानों को समर्थन मूल्य के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए 30 जनवरी को भोपाल पहुंचे गौरीशंकर बिसेन ने प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम उमाकांत उमराव को किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए सिवनी एवम बालाघाट जिले में तत्काल धान खरीदी का पोर्टल चालू करने को कहा गया। गौरीशंकर बिसेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते बताया कि उनके दो दिवसीय प्रवास के दौरान सिवनी जिले के बरघाट विकासखण्ड अंतर्गत दौंदीवाड़ा, धारनाकलां एवम कुरई विकासखण्ड के चक्कीखमरिया बेलगांव धोबीसर्रा एवम बालाघाट जिले के कटंगी में डॉक्टर डीएम शरणागत के पुत्र एवम यशवंत टेंभरे की पुत्री के विवाह समारोह में प्रवास पर पहुंचे गौरीशंकर बिसेन पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन को भारतीय किसान संघ व भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि 15 जनवरी से धान खरीदी का पोर्टल बंद होने के कारण हजारों किसान समर्थन मूल्य के लाभ से वंचित हो रहे है। किसानों की समस्या को देखते हुए गौरीशंकर बिसेन 30 जनवरी को भोपाल पहुंचकर प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम उमाकांत उमराव को किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि बालाघाट एवम सिवनी जिले में हजारों किसान धान नहीं बेच पाए है 15 जनवरी सें पोर्टल बंद होने के कारण किसानो को समर्थन मूल्य के लाभ वंचित होना पड़ रहा है। जिस पर प्रमुख ने जल्द ही पोर्टल चालू करने की बात कही है श्री बिसेन ने सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग एवम बालाघाट कलेक्टर डाक्टर गिरीश मिश्रा से बात कर जिन पंजीकृत किसानो की धान की खरीदी नही हुई है उनकी सूची तैयार कर हर हाल में समर्थन मूल्य पर धान खरीदने को कहा गया। गौरीशंकर बिसेन के अथक प्रयासों से सिवनी एवम बालाघाट जिले के किसानों की धान हर हाल में खरीदी जाएगी दोनो जिलों के पात्र किसानों के लिए पोर्टल चालू कर धान तौली व खरीदी जाएगी जिससे किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है। भारतीय किसान संघ, भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवम बरघाट मंडल विवेक बिसेन गंगेरुआ मंडल अध्यक्ष गौरव बिसेन धारना मंडल अध्यक्ष विजय राहंगडाले ने गौरीशंकर बिसेन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular