गोरेघाट में निकली कांवड़ यात्रा
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
गोरेघाट/तिरोड़ी
सावन मास जो सभी मासों में पवित्र मास माना जाता है इसी मास में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी साईं महिला मंडल के तत्वाधान में दिनांक 18/08/2026 दिन मंगलवार के दिन शिव मंदिर से कांवड़ यात्रा ओम नमः शिवाय के जय घोष के साथ धूम धाम से नाचते झूमते हुए निकाली गई

जिसमें कांवड़िए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बावनथड़ी नदी जो गांव से लगभग 3 किलो मीटर है वहां का जल लाकर शिवजी का अभिषेक किया गया जिसमे परिवार और गांव के मंगल कामनाओं के लिए महिलाओं सहित ग्राम के सभी शिव भक्त इस कावड़ यात्रा में शामिल हुए। शिव जी का अभिषेक पश्चात आरती की गई आरती पश्चात महाप्रसादी वितरण की गई।

